BP NEWS CG
छत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

दर्दनाक सड़क हादसा — एक बाइक पर चार सवार, ट्रेलर की चपेट में आने से दो की मौके पर मौत, दो घायल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 ग्राम खोलवा लक्ष्मी अपार्टमेंट के सामने आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक ही बाइक में चार लोग सवार थे, जो तेज रफ्तार में जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल भाटापारा अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना के समय सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर पर गंभीर चोटें आईं। ओवरलोडिंग और सुरक्षा नियमों की अनदेखी इस भीषण हादसे का प्रमुख कारण मानी जा रही है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

प्रधानमन्त्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर आयोजित , 1494 गर्भवती महिलाओं का हुआ स्वास्थ परिक्षण

Bhuvan Patel

“डड़सेना कलार समाज एकता और शिक्षा के बल पर रच रहा नई पहचान – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा”

Bhuvan Patel

ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की नई पहल : ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम का होगा शुभारंभ

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!