BP NEWS CG
छत्तीसगढ़बड़ी खबररायपुरसमाचार

करमतरा बाल मेले में स्वाद और उत्साह का मिला संगम

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
करमतरा/राजनांदगांव। शासकीय किसान हायर सेकेंडरी स्कूल करमतरा में आयोजित बाल मेला इस वर्ष भी स्वाद, उत्साह और रौनक का अनोखा संगम बनकर उभरा। स्कूल परिसर में लगे इस पारंपरिक मेले में चटनी के साथ आलू भजिया, चटपटे चाट, भेल, इडली–सांभर, वेज पकौड़ा, ब्रेड रोल, छोले–भटूरे और गुपचुप जैसे लजीज व्यंजनों ने बच्चों, पालकों और ग्रामीणों के स्वाद का जायका बढ़ाया। स्कूली बच्चों द्वारा स्वयं तैयार किए गए इन व्यंजनों को उपस्थितजनों ने खूब सराहा। वहीं, साप्ताहिक बाजार लगने से मेला परिसर पूरे दिन उत्साह भरी रौनक से चमकता रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच श्रीमती रेखा बघेल शामिल हुईं। अध्यक्षता प्रतिष्ठित ग्रामीण श्री टी. सी. साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जगदीश राम साहू एवं महेश गंजीर उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा बघेल ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में व्यवहारिक ज्ञान, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए इनकी निरंतरता आवश्यक है। कार्यक्रम अध्यक्ष श्री टी. सी. साहू ने भी आयोजन की सराहना करते हुए समस्त विद्यालय परिवार को बधाई दी। विशिष्ट अतिथि जगदीश राम साहू ने अपने संबोधन में बच्चों के उत्साह की प्रशंसा की।
संस्था के प्राचार्य राजेश शर्मा ने बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन बच्चों की खुशियों, सम्मान और उनके सर्वांगीण विकास को समर्पित है। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ–साथ अन्य गतिविधियों में भी आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए।
इस अवसर पर संस्था के व्याख्याता श्रीमती संगीता तिवारी, श्रीमती कमलेश्वरी चंदेल, श्रीमती नीलम सिंह, सुश्री दिव्या वर्मा, रामप्रसाद देवांगन, नंदकुमार पटेल, राकेश साहू, सुरेश कुमार, मनीष शर्मा, तीर्थंकुमार सूर्यवाणी एवं राहुल रावटे का विशेष सहयोग रहा।
बॉक्स…
संगीतमय बाल दिवस के इस आकर्षक आयोजन में जनपद सदस्य टूमन लाल साहू एवं ग्राम पटेल रामकुमार साहू सहित अनेक गणमान्य ग्रामीणों ने भी अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज की। उन्होंने बच्चों के स्टॉल का अवलोकन किया, व्यंजनों का स्वाद चखा तथा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

अमित शाह ने कुंभ में लगाई डुबकी, कहा- महाकुंभ सनातन संस्कृति का अद्वितीय प्रतीक

Bhuvan Patel

आत्मानंद स्कूल बना रिश्वत का अड्डा — विधवा, निर्धन माताओं से भी वसूली, मासूम भविष्य के साथ खिलवाड़”

Bhuvan Patel

शनिवार को भी नामांकन फार्म जमा या खरीदा जा सकता हैं नहीं रहेगा छुट्टी 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!