BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

युवाओं के लिए सुनहरा मौका: राजीव युवा उत्थान योजना के तहत UPSC तैयारी हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
राज्य सरकार द्वारा युवाओं के शैक्षणिक उत्थान और बेहतर भविष्य निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राजीव युवा उत्थान योजना के अंतर्गत नई दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराने हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
योजना नियमावली वर्ष 2019 के प्रावधानों के तहत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के कुल 185 सीटों (एसटी–50, एससी–30, ओबीसी–20) पर चयन किया जाएगा। प्रत्येक वर्ग में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी, जिससे अधिक से अधिक प्रतिभाशाली युवतियों को भी अवसर मिल सके।
योजना की कंडिका-04 के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों को अध्ययन अवधि के दौरान सभी निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। आवेदन 20 नवंबर 2025 से प्रारंभ होकर 10 दिसंबर 2025 की रात 12 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। प्राक्-चयन परीक्षा 28 दिसंबर 2025 को आयोजित होगी।
इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना, पात्रता मानदंड, परीक्षा केंद्र सहित अन्य सभी विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाईट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि सभी अपडेट वहीं से प्राप्त करें।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

वन विनाश के कारण विभागीय अमला , वर्षो से जमे हुए है कर्मचारी

Bhuvan Patel

गाँव-गाँव पहुँचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, शादियों में शामिल होकर बाँटा खुशियों का आशीर्वाद

Bhuvan Patel

पैरा जलाने पर लगेगी लगाम, गौवंश को मिलेगा चारा कबीरधाम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 02 स्क्वायर बेलर मशीनों का किया लोकार्पण

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!