BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसिटी न्यूज़

“कबीरधाम में ‘जहरीली शराब फैक्ट्री’ का भंडाफोड़: अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार, IG–SP की जॉइंट टीम की सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 पुलिस ने जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर लाखों लोगों की जान जोखिम में डालने वाले अंतरराज्यीय नकली शराब गिरोह का बड़ा पर्दाफाश किया है। चौकी पोड़ी और थाना बोड़ला क्षेत्र में चल रहे इस खतरनाक रैकेट पर पुलिस ने एक ही ऑपरेशन में decisive प्रहार करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया।
यह हाई-प्रोफाइल ऑपरेशन पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज अभिषेक शांडिल्य (IPS) के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) के नेतृत्व में चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल व पंकज पटेल, तथा एसडीओपी बोड़ला अखिलेश कौशिक एवं डीएसपी कृष्णा चंद्राकर पूरे अभियान की मॉनिटरिंग करते रहे।
कैसे पकड़ा गया गिरोह – साइबर टीम बनी गेम चेंजर
साइबर सेल ने तकनीकी विश्लेषण, कॉल डिटेल, लोकेशन ट्रैकिंग और नेटवर्क मैपिंग के जरिए इस गिरोह की गतिविधियों को चिह्नित किया। इनपुट पुख्ता होते ही टीम ने बिना समय गंवाए पोड़ी गांव में दबिश दी, जहां आरोपी नंद कुमार कुर्रे के मकान में ‘नकली देशी प्लेन’ तैयार करने वाली पूरी अवैध मिनी-फैक्ट्री संचालित मिल गई।
सामग्री इतनी कि एक पूरा शराब ठेका खड़ा हो जाए
छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब, पैकिंग मशीनें, नकली होलोग्राम से लेकर बोतल ढक्कन तक बरामद किए।
मुख्य जब्ती:
49 पाव नकली देशी प्लेन मदिरा (8820 ML)
नकली स्टिकर 6 बंडल
नकली होलोग्राम 8 पेज
खाली पाव बोतलें 7 बोरी
25 लीटर के 42 जरीकेन
19 पानी जार
3 बॉटलिंग मशीन
बड़े पैमाने पर अवैध पैकिंग सामग्री
गिरफ़्तार आरोपी — पूरा गैंग सलाखों के पीछे
नंद कुमार कुर्रे (34 वर्ष)
इस्लाम उर्फ़ सुद्दू (45 वर्ष)
शेख साजिद (28 वर्ष)
छोटू उर्फ़ दिनेश चंद्रवंशी (26 वर्ष)
पूछताछ में पता चला कि गिरोह के तार झारखंड से जुड़े हैं, जहां से केमिकल, स्पिरिट, ढक्कन और नकली होलोग्राम मंगवाए जाते थे। दो और स्थानीय आरोपी सामने आए हैं—एक गांजा प्रकरण में जेल भेजा जा चुका है, दूसरा फरार है।
कानूनी कार्रवाई
आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)ख, 34(2), 35, 49क, 59क तथा बीएनएस की गंभीर धाराओं 318(4), 336(2), 336(3), 340(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर आगे की विवेचना जारी है।
“जिले में जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं” — कबीरधाम पुलिस
पुलिस ने साफ कहा है कि जिले में किसी भी तरह की नकली, जहरीली या रासायनिक शराब के उत्पादन को जड़ से समाप्त किया जाएगा। अंतरराज्यीय सिंडिकेट्स के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा।
ऑपरेशन में शामिल टीम
थाना बोड़ला, चौकी पोड़ी व साइबर सेल का संयुक्त बल—
निरीक्षक रूपक शर्मा, निरीक्षक महेश प्रधान, उपनिरीक्षक लक्ष्मीनारायण साव, प्रआर खूबीराम साहू, प्रआर छत्रपाल सिंह, आरक्षक हीरा पाण्डेय, नरेन्द्र चंद्रवंशी, महिला आरक्षक हुलसी चंद्रवंशी सहित साइबर सेल के संजीव तिवारी, चुम्मन साहू, वैभव कलचुरी, संदीप शुक्ला व अन्य जवानों की सराहनीय भूमिका रही।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने की कवायद तेज — विधायक भावना बोहरा ने समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

Bhuvan Patel

आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में कबीरधाम वकील संघ का बड़ा फैसला – आरोपियों की पैरवी नहीं होगी, हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट वकीलों से भी समाज ने की अपील”

Bhuvan Patel

आजादी का जश्न जुए से मनाते जुआरी, पुलिस ने जंगल से किया 1.12 लाख का जब्ती

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!