BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

कवर्धा में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़: गुड़ उद्योग की आड़ में चल रहा था बड़ा नेटवर्क

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। जिले में अवैध शराब निर्माण के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पोड़ी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। इनपुट मिलने पर की गई छापेमारी में एक गुड़ निर्माण इकाई की आड़ में चल रही नकली देशी शराब फैक्ट्री पकड़ी गई।
मौके से भारी मात्रा में खाली बोतलें, ढक्कन, फर्जी ब्रांड लेबल-स्टिकर, जर्किन-केन, रसायन और पैकिंग मशीन जब्त की गई है। पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर पोड़ी चौकी में पूछताछ शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि यह अवैध कारोबार लंबे समय से संचालित हो रहा था और कच्चा माल व सप्लाई चैन कई इलाकों तक फैला हुआ था। सूत्रों के अनुसार, इस नेटवर्क के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब मास्टरमाइंड की पहचान और पूरे गिरोह का भंडाफोड़ करने पर काम कर रही है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें, ताकि इस तरह के संगठित अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कबीरधाम में स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी छलांग: मातृत्व अस्पताल, CT स्कैन, एम्बुलेंस से लेकर मेडिकल कॉलेज तक—जिले ने दो साल में रचा नया इतिहास

Bhuvan Patel

प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 20 अप्रैल को

Bhuvan Patel

पेचकस से की थी हत्या… पुलिस की फुर्ती से आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने सुनाई उम्रकैद

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!