जिले के ग्राम मुढ़ीपार के किसान कुमार वर्मा ने उपार्जन केंद्र भरसेली में 293 कट्टा धान की बिक्री कर पारदर्शी खरीदी प्रक्रिया और बेहतर व्यवस्थाओं पर संतोष जताया है। वर्मा ने बताया कि इस बार उन्हें ऑनलाइन टोकन की सुविधा आसानी से मोबाइल पर मिल गई, जिससे खरीदी कार्य सुचारू रहा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही धान खरीदी से किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है। धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपने बेटे की शादी में करेंगे।
वर्मा ने उपार्जन केंद्र की सुविधाओं की सराहना करते हुए बताया कि समय पर बारदाना उपलब्ध हो रहा है, तौल प्रक्रिया पारदर्शी है और किसानों की समस्याओं के लिए समाधान पेटी भी लगाई गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की किसान हितैषी नीतियों से खेती-किसानी को वास्तविक लाभ मिल रहा है और किसानों का भरोसा बढ़ा है।