BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियाबड़ी खबरमुंगेलीसमाचारसिटी न्यूज़

पुलिस लाइन में जनरल परेड व फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल, पुलिस जवानों को दिया गया प्रशिक्षण

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आज पुलिस लाइन में साप्ताहिक जनरल परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को फायर सेफ्टी को लेकर मॉक ड्रिल के माध्यम से आपातकालीन स्थिति में बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक नरगिस ख्रीष्ट तिग्गा बघेल ने किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा विशेष रूप से मौजूद रहीं। परेड के बाद जवानों के टर्नआउट का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही अग्निशमन विभाग द्वारा फायर सेफ्टी को लेकर व्यावहारिक जानकारी दी गई।

फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल में बताया गया कि गैस सिलेंडर में आग लगने पर कैसे काबू पाया जाए, आग लगने के तुरंत बाद क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए, तथा आग बुझाने के प्राथमिक उपाय क्या हैं। जवानों को डेमो के माध्यम से दिखाया गया कि आपातकालीन स्थिति में घबराहट से कैसे बचें और किस तरह से फायर एक्सटिंग्विशर का सही उपयोग करें।

प्रशिक्षण के दौरान जवानों ने अग्निशमन यंत्र चलाकर उसे उपयोग में लाने की विधि सीखी। मॉक ड्रिल के दौरान यह भी बताया गया कि आग के स्रोत की विपरीत दिशा में खड़े होकर गीले कंबल की मदद से आग को कैसे बुझाया जाता है।
इस मौके पर मुंगेली उप पुलिस अधीक्षक एस.आर. धृतलहरे, यातायात स्टाफ सहित जिले के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

रूह कंपा देने वाली वारदात: दसवीं पत्नी पर शक हुआ भारी, पति ने जंगल में उतारा मौत के घाट

Bhuvan Patel

वन अधिकार अधिनियम के सुचारू क्रियान्वयन हेतु संविदात्मक नियुक्ति, 10 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

Bhuvan Patel

सांसद संतोष पाण्डेय ने किया मतदान लोगो से भी किया अपील

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!