अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग कबीरधाम ने अन्य प्रांत मध्यप्रदेश निर्मित अवैध मदिरा की बड़ी खेप जप्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त सुश्री आर. संगीता, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा तथा जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह धुर्वे के निर्देशन में की गई।
आबकारी वृत्त बोड़ला में मिली मुखबिर सूचना के आधार पर दो स्थानों—अर्जुन यादव (ग्राम बाघमाड़ा) के रिहायशी मकान और सुखीराम परस्ते (बाकी, थाना तरेगांव) की दुकान में दबिश दी गई। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में मध्यप्रदेश निर्मित देशी प्लेन शराब व गोवा व्हिस्की बरामद की गई।







