BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

निखिल अग्रवाल ने संभाला कवर्धा वनमंडल का प्रभार, शशि कुमार को दी गई भावभीनी विदाई

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,
छत्तीसगढ़ शासन के नवीन स्थानांतरण आदेश के तहत आज कवर्धा वनमंडल में प्रशासनिक दायित्व का हस्तांतरण संपन्न हुआ। इस अवसर पर भारतीय वन सेवा के अधिकारी शशि कुमार ने कवर्धा वनमंडल का प्रभार औपचारिक रूप से निखिल अग्रवाल को सौंपा।
निखिल अग्रवाल 2021 बैच के भारतीय वन सेवा के अधिकारी हैं, जिनका हाल ही में जशपुर वनमंडल से स्थानांतरण कर कवर्धा में वनमंडलाधिकारी पद पर पदस्थापन किया गया है। शशि कुमार अब जशपुर वनमंडल का प्रभार ग्रहण करेंगे।
हस्तांतरण कार्यक्रम के दौरान कवर्धा वनमंडल परिवार की ओर से नये वनमंडलाधिकारी का आत्मीय स्वागत किया गया, वहीं पूर्व वनमंडलाधिकारी को उनके कार्यकाल में दिए गए योगदान के लिए भावभीनी विदाई दी गई। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार, दिव्यांगों और प्रतिदिन श्रमिकों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम जिला प्रदेश में अव्वल रोजगार गारंटी योजना के क्रियान्वयन में कबीरधाम जिला फिर बना अग्रणी रोजगार देने के तीन अलग-अलग पैरामीटर्स पर कबीरधाम प्रदेश में अव्वल

Bhuvan Patel

14 उद्योगों पर 10.51 लाख रुपये का पर्यावरणीय जुर्मानाबिना सुरक्षा मानकों के कच्चे माल और अपशिष्ट परिवहन करने पर प्रशासन की सख्ती

Bhuvan Patel

पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप: युवक पर धारदार चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!