BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

पल्स पोलियो अभियान 21 से 23 दिसंबर: 942 बूथों पर 1.13 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, जिले में 21 से 23 दिसंबर तक पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जिले के 942 बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के 1 लाख 13 हजार 83 बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में अभियान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 21 दिसंबर रविवार को बूथों पर टीकाकरण होगा, जबकि 22 और 23 दिसंबर को छुटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक दी जाएगी। अभियान में 1884 टीकाकर्मी, 377 पर्यवेक्षक एवं जिला स्तरीय मॉनिटरिंग टीम तैनात रहेगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.के. तुरे ने बताया कि भारत में 2011 के बाद पोलियो का कोई मामला सामने नहीं आया है, फिर भी संक्रमण रोकने के लिए अतिरिक्त खुराक जरूरी है। ईंट भट्ठों, बस स्टैंड, घुमंतू बस्तियों व शहरी स्लम क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रहेगी।
कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि 21 दिसंबर को अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी बूथ पर ले जाकर पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं, ताकि “दो बूंद जिंदगी की” अभियान को सफल बनाया जा सके ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

जानकीवन धाम में भव्य प्राण प्रतिष्ठा: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल और विधायक भावना बोहरा ने की प्रदेश की समृद्धि की कामना

Bhuvan Patel

आत्मानंद स्कूल रिश्वत कांड: गरीबों से वसूली उजागर, प्राचार्य को निलंबित करने भेजा पत्र , एफआईआर की मांग तेज

Bhuvan Patel

सात वर्षों से फरार पत्नी हत्या के स्थायी वारंटी आरोपी को कबीरधाम पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!