BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

रफ्तार ने छीन ली जिंदगी: सागोना में आमने-सामने बाइक टक्कर, बुजुर्ग की मौके पर मौत, तीन घायल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 जिले के वनांचल क्षेत्र में रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। कुकदूर थाना क्षेत्र के सागोना गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए।
जानकारी के अनुसार लोखान गांव निवासी संतराम और स्वात राम एक ही बाइक पर सवार होकर छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार मध्यप्रदेश निवासी बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठा व्यक्ति घायल हो गया।
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि एक घायल का इलाज पंडरिया में जारी है।
कुकदूर थाना प्रभारी संग्राम सिंह ने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई है और तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो कबीरधाम जिले के लोखान गांव के निवासी हैं, जबकि मृतक और एक घायल मध्यप्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
फिलहाल कुकदूर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने को हादसे की वजह माना जा रहा है। जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने की कवायद तेज — विधायक भावना बोहरा ने समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

Bhuvan Patel

युवती पर चाकू से जानलेवा हमला,  पुलिस ने 10 घंटे में आरोपी दबोचा

Bhuvan Patel

चांटा गांव में जंगली हाथी का आतंक : बुजुर्ग पर हमला, बाल-बाल बची जान , जिला अस्पताल में इलाज जारी 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!