BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

मनरेगा के नाम परिवर्तन के विरोध में कांग्रेस का धरना, मोदी सरकार पर गरीब-विरोधी नीति का आरोप

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा— जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के नाम बदलने के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ममता चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के विकास की नहीं, बल्कि गांधी नाम से परेशानी है और सरकार की प्राथमिकता अडानी-अंबानी के हित हैं।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मनरेगा का नाम बदलने की कोशिश देश को धर्म के नाम पर बांटने की रणनीति है। आनंद सिंह ने कहा कि नाम परिवर्तन के जरिए सरकार कांग्रेस को धार्मिक विरोधी बताने का माहौल बनाना चाहती है। शहर अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि मनरेगा कांग्रेस की वह योजना है, जिसका उद्देश्य गरीब और मजदूर परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त करना था, लेकिन सरकार इसे कमजोर कर समाप्त करने की दिशा में बढ़ रही है।
धरना-प्रदर्शन में महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा अगम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनीष शर्मा ने किया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सिद्धेश्वर महादेव मंदिर — 7-8वीं सदी का ईंटों का नज़ीर, बालसमुंद तालाब के तट पर स्थित ऐतिहासिक धरोहर

Bhuvan Patel

गन्ना विक्रेता किसानों के खाते में 10.09 करोड़ रुपए का भुगतान जारी

Bhuvan Patel

पटेल समाज ने शाकंभरी जयंती में किया सब्जी व फल वितरण

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!