BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कवर्धा में पुलिस ने हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा जिले के ग्राम गोछिया (पुलिस चौकी बाजार चारभाठा) में घरेलू विवाद के कारण हत्या के प्रयास का गंभीर मामला सामने आया। प्रार्थी त्रिलोचन पिता पुजेरी उईके (उम्र 60 वर्ष) ने दिनांक 07.12.2024 को थाना कवर्धा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पुत्र मुकेश पिता त्रिलोचन उईके (उम्र 38 वर्ष) ने खाना न देने की बात को लेकर बांस के डंडे से उसकी पत्नी श्रीमती निर्मला बाई (उम्र 55 वर्ष) पर जान से मारने की नीयत से हमला किया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई।  
जब प्रार्थी बीच-बचाव करने गए, तो आरोपी ने उन पर भी हमला किया, जिससे उनके सिर और बाएं हाथ में चोटें आईं। घटना के पश्चात आरोपी मौके से फरार हो गया।  
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल, श्री पंकज पटेल एवं एसडीओपी कवर्धा श्री प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आरोपी की पतासाजी के लिए एक विशेष टीम गठित की गई।  
गठित टीम, जिसमें उप निरीक्षक संतोष ठाकुर, प्रआर 349 हरिशंकर सुमन, प्रआर 343 जितेन्द्र साहू, आरक्षक 780 गीता श्रीवास एवं आरक्षक 900 मिथुननाथ योगी शामिल थे, ने दिनांक 08.12.2024 को ग्राम भाटकुंडेरा और धरमगढ़ के बीच खेतों में आरोपी मुकेश उईके को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।  
गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई उपरांत न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कवर्धा में दिल दहला देने वाली वारदात: बुजुर्ग को जिंदा जलाकर की गई हत्या, दहशत का माहौल

Bhuvan Patel

पशु क्रूरता का विरोध किया तो शिक्षक ने किया पत्रकार पर हमला, FIR दर्ज, पत्रकारों में आक्रोश, गिरफ्तारी की मांग

Bhuvan Patel

“केसला गांव 24 घंटे के लिए सील! तंत्र-मंत्र के नाम पर बंद हुआ पूरा गांव — स्कूल-आंगनवाड़ी तक ठप”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!