BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरसिटी न्यूज़

निर्माण शुरू होते ही सवालों में घिरी गौरव पथ CC सड़क, पालनसरी में 22 लाख की लागत पर मानकों की अनदेखी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जनपद पंचायत पंडरिया के क्षेत्र क्रमांक 25 अंतर्गत ग्राम पालनसरी में मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना के तहत लगभग 22 लाख रुपये की लागत से 250 मीटर सीमेंट कांक्रीट (CC) सड़क निर्माण कार्य प्रगतिरत है। यह सड़क पालनसरी से परसवारा रोड की ओर बनाई जा रही है, लेकिन निर्माण की शुरुआती अवस्था में ही गुणवत्ता और तकनीकी मानकों को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं।
योजना का उद्देश्य ग्रामीण आवागमन को मजबूत और टिकाऊ बनाना है, किंतु ठेकेदार द्वारा निर्धारित तकनीकी प्रावधानों की अनदेखी करते हुए निम्न स्तर की सामग्री का उपयोग किए जाने के आरोप सामने आ रहे हैं। सीमेंट, गिट्टी एवं रेत के मिश्रण अनुपात (मिक्स डिजाइन), CC सड़क की निर्धारित मोटाई, लेवल एवं चौड़ाई का समुचित पालन नहीं किया जा रहा है, जो कि आईआरसी गाइडलाइन, पीडब्ल्यूडी स्पेसिफिकेशन एवं सीसी रोड निर्माण मानकों के प्रतिकूल है।
स्थल पर यह भी देखा गया कि सड़क के सब-बेस और बेस कोर्स को तकनीकी मानकों के अनुसार तैयार नहीं किया गया है। बेस निर्माण के दौरान सड़क के मध्य भाग को अनियमित रूप से ऊंचा तथा किनारों को गलत ढाल देकर आगे की ढलाई प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जबकि CC सड़क में कैम्बर, क्रॉस स्लोप, एक्सपैंशन व कंट्रोल जॉइंट, क्योरिंग प्रक्रिया का सख्त पालन अनिवार्य होता है। इन प्रक्रियाओं की अनदेखी से भविष्य में सड़क पर दरारें, टूट-फूट और स्लैब फेलियर की आशंका बढ़ जाती है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य के दौरान ही तकनीकी जिम्मेदार—उप अभियंता, सहायक अभियंता एवं गुणवत्ता नियंत्रण अमला—द्वारा सघन निरीक्षण नहीं किया गया, तो यह सड़क पूर्ण होने से पहले ही कमजोर हो जाएगी। इससे न केवल मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना की मंशा पर प्रश्न उठेगा, बल्कि सार्वजनिक धन के दुरुपयोग का मामला भी सामने आएगा।
अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या संबंधित विभाग समय रहते निर्माण कार्य की तकनीकी जांच, गुणवत्ता परीक्षण एवं मानक अनुरूप सुधार कराएगा या फिर निर्माण पूरा होने के बाद खामियों पर पर्दा डाल दिया जाएगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

माता बहादुर कलारिन सम्मान वर्ष 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित

Bhuvan Patel

मुख्यमंत्री से मिले भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि — कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग, “मां के नाम एक पेड़” मिशन को विस्तार देने का आग्रह

Bhuvan Patel

पशु चराई को लेकर दो पक्षों में विवाद, मवेशियों की पिटाई व अभद्रता का आरोप

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!