BP NEWS CG
कवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

अकासीय बिजली गिरने से युवक की मौत, पंडरिया ब्लॉक के कांदावानी पंचायत के धुरसी गांव में हादसा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 जिले के पंडरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कांदावानी के आश्रित ग्राम धुरसी में 21 जुलाई 2025 को आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में मृतक की पहचान सोनसिंह बैगा पिता गोवर्धन बैगा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोनसिंह खेत में काम कर रहा था, तभी अचानक तेज बारिश शुरू हो गई और उसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
अचानक हुई इस घटना से गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने ग्रामीणों को खराब मौसम के दौरान खेतों और खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की है। वहीं जनप्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासन ने परिवार को हर संभव सहायता देने का भरोसा जताया है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

दक्ष के अहंकार पर शिव का मौन प्रहार: कथा में गूंजा संदेश, समय का सदुपयोग ही सच्ची साधना

Bhuvan Patel

हाईवे पर हादसे के बाद लूटपाट—कंटेनर से लाखों के इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब, चालक फरार

Bhuvan Patel

कुकदुर थाना क्षेत्र में नकलूप खनन गाड़ी पलटने से तीन मजदूरों की मौत, छः गंभीर घायल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!