BP NEWS CG
छत्तीसगढ़पंडरियापंडरिया विधायकबड़ी खबरभावना बोहरा न्यूजसमाचारसिटी न्यूज़

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण कनेक्टिविटी को बढ़ावा, पंडरिया में 14 किमी सड़क परियोजना का शुभारंभ

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों से क्षेत्र के गांवों तक पक्की सड़कों का विस्तार लगातार हो रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को विधायक भावना बोहरा ने 8 करोड़ 38 लाख 8 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाली मेनरोड से उदका तक 14 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण परियोजना का विधिवत भूमिपूजन किया।
यह सड़क परियोजना क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जो अब धरातल पर उतरने जा रही है। सड़क निर्माण पूर्ण होने के पश्चात मोहतरा, सारुपारा, झिरियाकला, झिरियाखुर्द, बुचीपारा, नवागांव टिकैत एवं उदका सहित आसपास के कई गांवों के नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी और शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि तथा व्यापार से जुड़ी सेवाओं तक पहुंच अधिक सुगम हो सकेगी। विशेष रूप से किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने में समय और परिवहन लागत दोनों में बचत होगी।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य के शुभारंभ पर विधायक भावना बोहरा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क उनके दैनिक जीवन को सरल बनाएगी और क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगी।
इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास ही सशक्त प्रदेश की मजबूत नींव होता है। बेहतर सड़कें न केवल आवागमन का साधन हैं, बल्कि वे गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य भी करती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता है कि हर गांव तक मजबूत, सुरक्षित और टिकाऊ सड़कें पहुंचे। यह सड़क परियोजना शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, रोजगार के अवसरों और आपातकालीन सेवाओं को भी मजबूती प्रदान करेगी, जिससे एम्बुलेंस, स्कूल वाहन और अन्य आवश्यक सेवाएं ग्रामीण अंचलों तक सुगमता से पहुंच सकेंगी।
विधायक भावना बोहरा ने आगे कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ग्रामीण विकास को केंद्र में रखकर निरंतर ठोस कदम उठा रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य योजनाओं के माध्यम से गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ा जा रहा है। बेहतर सड़कें किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम नागरिकों के जीवन को सरल बनाती हैं।
उन्होंने बताया कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में अब तक 400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सड़क, सिंचाई, पुल-पुलिया, अधोसंरचना निर्माण, सौंदर्यीकरण, स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दी गई है। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

बीईओ संजय दुबे पर गंभीर आरोपों की जांच शुरू: मानसिक प्रताड़ना और दखलंदाजी के मामले में 5 दिन में मांगी रिपोर्ट

Bhuvan Patel

कोचियों से सांठगांठ कर बड़ी सप्लाई! शराब दुकान का सेल्समैन गिरफ्तार—414 पाव अवैध शराब कांड में खुला बड़ा खेल”

Bhuvan Patel

पोलमी चेकपोस्ट के सामने भीषण हादसा, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!