BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

एकता, नेतृत्व और सामाजिक सशक्तिकरण का संकल्प ,कबीरधाम जिला साहू संघ का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आज”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम जिला साहू संघ एवं जिले की समस्त तहसीलों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आज 9 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को दोपहर 1:30 बजे पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम, कवर्धा में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन संगठन को सशक्त बनाने, सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने और भावी कार्ययोजना को गति देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष निरेंद्र साहू करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सियाराम साहू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक साहू, साजा विधायक ईश्वर साहू, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू एवं कसडोल विधायक संदीप साहू सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी और संरक्षक उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर जिला स्तर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष धरमराज साहू, उपाध्यक्ष कौशल साहू एवं श्रीमती मनीषा साहू, संगठन सचिव लोकचंद साहू एवं श्रीमती कौशिल्या साहू शपथ ग्रहण करेंगे। वहीं तहसील स्तर पर कवर्धा नगर से राधेश्याम साहू, पण्डरिया से डॉ. जलेश्वर साहू, कुण्डा से श्रवण साहू, पिपरिया से गणेशराम साहू, कवर्धा ग्रामीण से सहदेव साहू, बोड़ला से मीलूराम साहू, लोहारा पूर्व से विजय साहू और लोहारा पश्चिम से रजेलाल साहू सहित अन्य पदाधिकारी संगठनात्मक दायित्व संभालेंगे।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति के रूप में धरोहर महादेव हिरवानी का विशेष प्रदर्शन भी होगा, जो कार्यक्रम को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान करेगा। आयोजकों के अनुसार इस आयोजन से साहू समाज को नई ऊर्जा, मजबूत नेतृत्व और संगठनात्मक अनुशासन मिलेगा।
कबीरधाम जिला साहू संघ ने समाज के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 101 जोड़े 30 अप्रैल को विवाह बंधन में बंधेंगे

Bhuvan Patel

विश्व कला दिवस पर जनपद पंचायत अध्यक्ष सुषमा बघेल ने दिए बधाई संदेश

Bhuvan Patel

कवर्धा में तीजा उत्सव का भव्य समापन – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा व धर्मपत्नी रश्मि शर्मा ने बांटीं खुशियाँ, माताओं-बहनों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!