BP NEWS CG
छत्तीसगढ़पंडरियापंडरिया विधायकभावना बोहरा न्यूजसमाचारसिटी न्यूज़

₹16.09 करोड़ की सड़कों से बदलेगी पंडरिया की तस्वीर: विधायक भावना बोहरा ने किया बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण विकास को नई गति देते हुए पक्की सड़कों के माध्यम से समृद्धि की मजबूत नींव रखी जा रही है। विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों और डबल इंजन भाजपा सरकार के सहयोग से पंडरिया के गांव-गांव तक विकास की किरण पहुंच रही है। इसी क्रम में आज विधायक भावना बोहरा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं ग्राम गौरव पथ योजना के तहत ₹16 करोड़ 09 लाख 25 हजार की लागत से होने वाले विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत ₹10 करोड़ 90 लाख 54 हजार की लागत से ग्राम दानीघटोली से देवदहरा तक 16.10 किलोमीटर तथा ₹2 करोड़ 71 लाख 42 हजार की लागत से नवागांव खुर्द से पैलपार तक 5 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण का भूमिपूजन किया गया। इस प्रकार कुल ₹13 करोड़ 61 लाख 95 हजार की लागत से दो प्रमुख बहुप्रतीक्षित सड़कों का निर्माण शीघ्र प्रारंभ होगा।
इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के अंतर्गत ₹2 करोड़ 14 लाख 29 हजार की लागत से सूरजपुरा से ढोरली (2.50 किमी) सड़क निर्माण तथा मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत ग्राम गौरमाटी में ₹33 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया। इस विकास सौगात के लिए विधायक भावना बोहरा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ
दानीघटोली–देवदहरा सड़क से दानीघटोली, गेंदपुर, रुसे, सिंघौरी, गोरखपुर, बंधी, अमलीडीह, देवदहरा सहित आसपास के गांवों को लाभ मिलेगा। वहीं नवागांव खुर्द–पैलपार सड़क से पैलपार, हरदी, रगरा, नवागांव, कोसमन्दा, गौरमाटी, वीरेंद्रनगर सहित अनेक गांवों को बारहमासी आवागमन सुविधा प्राप्त होगी।
 विधायक भावना बोहरा का संदेश
इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि
“किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला गांवों के सर्वांगीण विकास से होकर गुजरती है। हमारी सरकार का संकल्प है कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक ग्राम तक सुरक्षित, सुदृढ़ और सर्व मौसम सड़क संपर्क सुनिश्चित किया जाए। सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।”
उन्होंने कहा कि बीते दो वर्षों में पंडरिया विधानसभा में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य हुए हैं। सभी विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और तय समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए अधिकारियों और ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
 विकास की दिशा में पंडरिया
सड़क निर्माण से:
किसानों को परिवहन सुविधा
व्यापारिक गतिविधियों में तेजी
स्वास्थ्य व शिक्षा तक आसान पहुंच
ग्रामीण आजीविका और रोजगार के अवसरों में वृद्धि
सुनिश्चित होगी। हाल ही में उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा पंडरिया, पांडातराई एवं इंदौरी नगर के लिए लगभग ₹20 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया, जिससे शहरी और ग्रामीण विकास को समान गति मिल रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

दुष्कर्म मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड

Bhuvan Patel

उफनती नदियों, पहाड़ और जंगल पार कर शिवभक्ति में लीन भावना बोहरा ने कांवड़ियों संग गौरकांपा तक पूरी की यात्रा, डॉ. रमन सिंह ने दी शुभकामनाएं

Bhuvan Patel

जिला अस्पताल ने बनाया रिकॉर्ड — अक्टूबर माह में हुए 410 प्रसव, अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!