BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कुंडा में बहेगी भक्ति की सरिता: सात दिवसीय श्रीराम कथा से आध्यात्मिक चेतना और संस्कारों का होगा जागरण

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

श्रीराम कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को मर्यादा, संस्कार और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाली दिव्य साधना है। इसी उद्देश्य को लेकर सरदार पब्लिक स्कूल, कुंडा के तत्वावधान में ग्राम कुंडा में 7 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक सात दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर होगा।

आयोजकों के अनुसार, श्रीराम कथा का मुख्य उद्देश्य समाज में नैतिक मूल्यों का प्रसार, पारिवारिक संस्कारों का सुदृढ़ीकरण तथा युवाओं को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों से जोड़ना है, ताकि जीवन को धर्म, करुणा और सेवा भाव से समृद्ध किया जा सके।

कथा के दौरान देश के प्रतिष्ठित कथा वाचकों द्वारा श्रीराम के आदर्श चरित्र, मर्यादा, त्याग और लोककल्याण के संदेशों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा।

पूज्य ब्रह्मदेवाचार्य जी (जगतगुरु उपाधि अलंकृत, काशी–बनारस) 7 से 13 फरवरी तक,

पं. श्री प्रकाश चंद्र पाण्डेय (विद्यार्थी जी) जौनपुर, उत्तर प्रदेश 8 से 13 फरवरी तक,

साध्वी डॉ. नीलम गायत्री जी (मानस मणि, राष्ट्रीय प्रवक्ता, जानकी कुंड चित्रकूट) तथा

पं. श्री राजेंद्र प्रसाद शर्मा (मानस भूषण, छत्तीसगढ़ी भाषा कथाकार)

अपने मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का श्रवण कराएंगे।

श्रीराम कथा का आयोजन यज्ञ स्थल, थाना के सामने, ग्राम कुंडा में किया जाएगा। कथा का समय दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक निर्धारित किया गया है।

यह पावन आयोजन सुरेंद्र सिंह छाबड़ा (पूर्व सरपंच), कुलदीप कौर छाबड़ा (पूर्व सरपंच), हरदीप सिंह सलूजा (पूर्व पंच), प्रभात फेरी मंडली, दुख निवारण गुरुद्वारा कुंडा एवं समस्त ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों के सहयोग से संपन्न होगा।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीराम कथा के माध्यम से आध्यात्मिक शांति, सामाजिक समरसता और जीवन के मंगल उद्देश्य को आत्मसात करने की अपील की है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पुलिस टीम पर जानलेवा हमला: चोरी की जांच करने पहुंचे जवानों पर ग्रामीणों ने बोला धावा, तीन घायल, चार आरोपी हिरासत में

Bhuvan Patel

गन्ना किसानों से 20,00000 रूपये धोखाधडी कर 01 वर्ष से फरार आरोपी ज्ञानप्रकाश गुप्ता को सांमली पुणे, महाराष्ट्र से किया गया गिरफ्तार

Bhuvan Patel

कांग्रेस  के पांच वर्ष का कुशासन समाप्त हुआ अब छत्तीसगढ़ में सुशासन का उदय हुआ है : विष्णु देव साय

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!