BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

गणतंत्र दिवस पर ग्राम कुंडा में बाल योगेश्वर श्रीरामबालकदास महात्यागी का दिव्य आगमन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

गणतंत्र दिवस की पावन बेला में आज ग्राम कुंडा में बाल योगेश्वर श्रीरामबालकदास महात्यागी का मंगलमय आगमन हुआ। महावीर चौक के समीप लवलेश चंद्राकर के निवास पर उनके आगमन पर श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य स्वागत किया गया।

बाल योगेश्वर का स्वागत श्रीफल भेंट कर, पुष्पहार पहनाकर एवं विधिवत आरती उतारकर किया गया। इस अवसर पर पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति भाव से ओतप्रोत नजर आया।

कार्यक्रम में लवलेश चंद्राकर सह परिवार, ग्राम सरपंच हरेंद्र चंद्राकर, उपसरपंच मुमताज अहमद, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष नंदलाल चंद्राकर, राजू चंद्राकर, मुरली चंद्राकर, बलदाऊ चंद्राकर, प्रदीप रजक, शिवकुमार चंद्राकर, आशु चंद्राकर, प्रेम कुमार, अतुल चंद्राकर सहित ग्राम कुंडा के पंचगण, ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बाल योगेश्वर श्रीरामबालकदास महात्यागी के आगमन का मुख्य उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कार, सद्भावना एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना बताया गया। उनके सान्निध्य से ग्रामीणों में आध्यात्मिक जागरूकता एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

ग्रामवासियों ने उनके आगमन को कुंडा ग्राम के लिए सौभाग्य का विषय बताते हुए भविष्य में ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों की निरंतरता की कामना की।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों की सुविधा सर्वोपरि — पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनपद लोहरा में की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश

Bhuvan Patel

भोरमदेव शक्कर कारखाना के द्वारा गन्ना किसानों को 9.33 करोड़ रुपए का रिकवरी भुगतान जारी

Bhuvan Patel

कुकदुर थाना क्षेत्र में समधी की हत्या, विवाद के बाद लाठी से वार कर उतारा मौत के घाट

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!