BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

77वें गणतंत्र दिवस पर कुंडा में देशभक्ति का उत्सव, सेवाराम कुर्रे विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों में हुए शामिल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

26 जनवरी 2026 को 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ग्राम कुंडा में देशभक्ति और संविधान के प्रति सम्मान का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सेवाराम कुर्रे विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने शासकीय नवीन विश्वविद्यालय कुंडा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खम्हरिया, विधायक कार्यालय कुंडा सहित अन्य स्थानों पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोहों में सहभागिता की।

मुख्य कार्यक्रम कन्या छात्रावास कुंडा मुख्यालय में आयोजित किया गया, जहां अध्यक्ष श्री सेवाराम कुर्रे ने विधिवत तिरंगे झंडे का पूजन कर दीप प्रज्वलन किया तथा श्रीफल तोड़कर छात्रावास कार्यालय प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्रीमती अंबिका गोलू सोनवानी, कुंडा सरपंच श्री हरेंद्र चंद्राकर, नवीन महाविद्यालय समिति प्रबंधक अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम निर्मलकर, सहकारी समिति अध्यक्ष श्री अमन खनूजा, उप सरपंच श्री बाबा खान, अन्य पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष श्री कृष्णा चंद्राकर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री रामस्वरूप साहू, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष कुंडा श्री ध्वजाराम चंद्राकर, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य एवं छात्रावास अधीक्षक श्रीमती ममता चतुर्वेदानी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

अतिथियों द्वारा छात्रावास में अध्ययनरत बालिकाओं को पेन-कॉपी का वितरण किया गया तथा उन्हें शिक्षा, अनुशासन और संविधान के मूल्यों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें लोकतंत्र, समानता और सामाजिक न्याय के प्रति अपने दायित्वों की याद दिलाता है।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में राष्ट्रप्रेम, संविधान के प्रति सम्मान और शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देना रहा। समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, छात्रावास के कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिससे आयोजन गरिमामय और सफल रहा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

महिला आरक्षण बिल से महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है प्रधानमंत्री मोदी जी ने – शालिनी राजपूत

Bhuvan Patel

पत्नी बनी कातिल की मास्टरमाइंड, मामा और 2 सुपारी किलर संग रची खौफनाक साजिश — पति का सिर काटकर रेलवे लाइन में फेंका धड़

Bhuvan Patel

घर में अकेली नाबालिग की संदिग्ध हालात में हत्या, कोठार में मिला शव, गले पर साबर से वार की आशंका

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!