BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियासमाचारसिटी न्यूज़

गौसेवा और संस्कृति संरक्षण के संदेश के साथ तीन दिवसीय गौकथा  का शुभारंभ आज से 

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा। गौवंश संरक्षण, भारतीय सनातन संस्कृति के संवर्धन और पर्यावरण की रक्षा के उद्देश्य से कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड अंतर्गत केशव गौशाला लोहारा (रोहरा) में 16 से 18 नवंबर तक तीन दिवसीय गौकथा एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के माध्यम से गौसेवा को राष्ट्रसेवा से जोड़ते हुए समाज में गौवंश संरक्षण के प्रति जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया जाएगा।

आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम का मूल उद्देश्य केवल धार्मिक कथा और पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि सनातन संस्कृति की उस परंपरा को जनमानस तक पहुंचाना है, जिसमें गौमाता को पूजनीय मानने के साथ उनके संरक्षण और संवर्धन को सामाजिक दायित्व माना गया है। आयोजकों का मानना है कि जल, जमीन, जंगल, जीव-जंतु, पर्यावरण तथा मानवीय संस्कारों और संस्कृति की रक्षा गोपालन एवं प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता से ही संभव है। इसी विचार के साथ कार्यक्रम की थीम गौरक्षा, राष्ट्र रक्षा रखी गई है।

तीन दिवसीय आयोजन में प्रवचन के लिए पं. श्री ओमप्रकाश ठाकुर जी तथा श्री सत्यव्रत शास्त्री जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। पं. ओमप्रकाश ठाकुर जी, परमहंस स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज के कृपापात्र शिष्य हैं। वहीं श्री सत्यव्रत शास्त्री जी भी स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज के कृपापात्र शिष्य हैं। इनके सानिध्य में धार्मिक प्रवचन, भजन-संगीत और संगीतमय गौकथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को गौसेवा और धर्म-संस्कृति के महत्व से अवगत कराया जाएगा।

कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हवन-पूजन होगा। दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक भजन-संगीत तथा दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक संगीतमय गौकथा का आयोजन किया जाएगा। शाम 6 बजे गौमाता एवं भगवान श्रीकृष्ण की आरती होगी। इसके बाद रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक भजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

आयोजन समिति एवं केशव गौशाला लोहारा (रोहरा) की ओर से श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमी नागरिकों को सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर गौवंश संरक्षण, गोपालन और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएं।

गौरतलब है कि वर्तमान समय में बेसहारा गौवंश की देखभाल, संरक्षण और उनके लिए सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था समाज के सामने एक महत्वपूर्ण चुनौती है। ऐसे में यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दे रहा है। गौसेवा को केवल पूजा और अनुष्ठान तक सीमित न रखते हुए उसे व्यवहार में अपनाना ही इस आयोजन का प्रमुख

उद्देश्य है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पत्नी की हत्या कर शव को नदी में फेंका, आरोपी पति गिरफ्तार

Bhuvan Patel

महिला आरक्षण के नाम पर भ्रम फैला रही भाजपा: कांग्रेस का तीखा हमला , परिसीमन को बताया “राजनीतिक साजिश”, 2011 जनगणना आधार पर सवाल

Bhuvan Patel

महिलाओं को महतारी वंदन और बुजुर्गों, दिव्यांगों को पेंशन की राशि पंचायत में ही मिलेगी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!