BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबररायपुरसिटी न्यूज़

धान सूखा नहीं, चूहे खा गए!” बयान पड़ा भारी — मीडिया में गलत जानकारी देने पर कवर्धा डी एम ओ मिश्रा निलंबित

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान धान संग्रहण केंद्रों में धान की कमी को लेकर दिए गए एक गैर-जिम्मेदाराना बयान पर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) ने सख्त कार्रवाई की है। धान की कमी को सूखने के बजाय “चूहों द्वारा खा लिए जाने” जैसा बयान मीडिया के सामने देने वाले कबीरधाम जिले के सहायक प्रबंधक एवं जिला विपणन अधिकारी श्री अभिषेक मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

मार्कफेड मुख्यालय नवा रायपुर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि श्री मिश्रा द्वारा बिना तथ्यों की पुष्टि किए मीडिया के समक्ष गलत जानकारी प्रस्तुत की गई, जो विपणन संघ के कर्मचारी सेवा नियमों का सीधा उल्लंघन है। इस गैर-जिम्मेदाराना बयान से न सिर्फ मार्कफेड की छवि धूमिल हुई, बल्कि छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन की साख पर भी सवाल खड़े हुए।

आदेश के अनुसार, उक्त कृत्य को कर्तव्य में लापरवाही और अनाधिकृत बयानबाजी मानते हुए सेवा नियम की कंडिका 27(1) के तहत श्री मिश्रा को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला विपणन कार्यालय बिलासपुर निर्धारित किया गया है, जहां वे नियमानुसार निर्वाह भत्ता पाने के पात्र रहेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, धान भंडारण और रखरखाव जैसे गंभीर विषय पर इस तरह के बयान ने कई संदेहों को जन्म दिया, जिसके बाद उच्च स्तर पर मामले को गंभीरता से लिया गया। अब यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि सरकारी व्यवस्था में लापरवाही और गैर-जिम्मेदार बयानबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

बरसात में मात्र 37 दिनों में पुलिया निर्माण! जिला खनिज न्यास निधि से नदी किनारे अनावश्यक काम, नियमों की उड़ाई गई धज्जियाँ

Bhuvan Patel

24 घंटे में आरोपी सरपंच गिरफ्तार, महिला से छेड़छाड़ मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Bhuvan Patel

धनेली में मनरेगा से तालाब गहरीकरण और पचरी निर्माण कार्य पूर्ण – जल संरक्षण के साथ महिलाओं को मिला रोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!