BP NEWS CG
बड़ी खबर

छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
आंगनबाड़ी केंद्रों में कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता, महतारी वंदन से लाभान्वित महिलाओं का सम्मान एवं रैली से गांवों में खुशी का माहौल
कवर्धा। छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन के एक वर्ष की सफलता के उपलक्ष्य में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 9 दिसंबर से 20 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस दौरान महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं का सम्मान एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में महिलाओं और बच्चों के लिए अलग-अलग कुर्सी दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भाग ले रहे हैं, जिससे गांव-गांव में उमंग और उत्साह का माहौल बन रहा है। इसी क्रम में आज कवर्धा परियोजना के रवेली सेक्टर अंतर्गत निवारीगुड़ा दुल्लापुर में महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम हुआ। इसके साथ ही बच्चों और महिलाओं ने कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। साथ ही बच्चों और महिलाओं ने रैलियां निकालीं, जिनके माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। इस दौरान बच्चे और महिलाएं बेहद उत्साहित नजर आए।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

जर्जर : लाखो का शौचालय महीनो में खराब , खुले में शौच करने मजबूर स्कूली बच्चे 

Bhuvan Patel

गोंडवाना संस्कृति की झलक: लोखान में सुवा नाच प्रतियोगिता में गूंजी परंपरा, बच्चों ने लूटे दर्शकों के दिल

Bhuvan Patel

बैजलपुर में मनाया गया विश्व क्षय रोग दिवस , दिए महत्वपूर्ण जानकारी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!