BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

संघर्ष, संगठन और सेवा का नाम रतिराम भट्ट, बूथ से जिला उपाध्यक्ष तक तय किया प्रेरणादायक सफर

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड अंतर्गत सुदूर वनांचल ग्राम पंचायत अमनिया निवासी रतिराम भट्ट भारतीय जनता पार्टी के ऐसे कर्मठ और लगनशील कार्यकर्ता हैं, जिनकी पहचान संगठन के प्रति निष्ठा, निरंतर सक्रियता और जनसेवा के लिए जानी जाती है। उनके लंबे राजनीतिक और सामाजिक अनुभव ने उन्हें संगठन व समाज दोनों में एक मजबूत और भरोसेमंद नेतृत्व के रूप में स्थापित किया है।

रतिराम भट्ट ने भारतीय जनता पार्टी कुकदूर मंडल से अपने संगठनात्मक सफर की शुरुआत की। उन्होंने बूथ सदस्य के रूप में कार्य करते हुए जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूती दी। इसके बाद वे क्रमशः बूथ अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी सदस्य, मंडल उपाध्यक्ष, मंडल महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। संगठन के प्रति उनकी कार्यशैली, अनुशासन और समर्पण को देखते हुए उन्हें दो बार मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसे उन्होंने पूरी कुशलता और निष्ठा के साथ निभाया।

संगठनात्मक दायित्वों के साथ-साथ रतिराम भट्ट ने पंचायत स्तर पर भी जनसेवा को प्राथमिकता दी। वे ग्राम पंचायत अमनिया में वार्ड पंच, उपसरपंच तथा दो बार सरपंच निर्वाचित होकर ग्रामीण विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। उनके नेतृत्व में ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को गति मिली और जनता का विश्वास और मजबूत हुआ।

उनकी संगठन निष्ठा, प्रशासनिक अनुभव और आदिवासी समाज के हितों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए वर्तमान में उन्हें सर्व आदिवासी समाज का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस दायित्व के साथ उनसे समाज के सर्वांगीण विकास और संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपेक्षा की जा रही है।

वनांचल क्षेत्र से निकलकर बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक का यह सफर रतिराम भट्ट के संघर्ष, सेवा और संगठनात्मक क्षमता का प्रतीक है, जो युवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

छत्तीसगढ़ का पहला जिला बना कबीरधाम: मैदानी इलाकों से लेकर जंगलों तक नि:शुल्क सोनोग्राफी जांच शिविरों का सफल आयोजन

Bhuvan Patel

कबीरधाम में पिता-पुत्र शराब बेचते गिरफ्तार, रणबीरपुर पुलिस की कार्रवाई

Bhuvan Patel

नाबालिग लडकी को बहला फूसलाकर भगाकर लेजाने वाले आरोपी चढे पुलिस के हत्थे।

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!