BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

तीर से घायल बायसन को नई जिंदगी, 5 आरोपी गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

वन परिक्षेत्र पंडरिया (पूर्व) के सीमावर्ती क्षेत्र में तीर से गंभीर रूप से घायल किए गए एक वयस्क बायसन (गौर) को वन विभाग की तत्परता और विशेषज्ञ चिकित्सकों की कुशलता से नया जीवन मिला है। इस मामले में संलिप्त 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में भटक रहे बायसन पर अज्ञात शिकारियों ने रात्रि के अंधेरे का लाभ उठाकर तीर से हमला कर दिया था। सूचना मिलते ही वन विभाग और छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम की संयुक्त टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। स्थानीय वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. जडिया ने बायसन को निश्चेत कर उसके शरीर से एक तीर निकाला और प्राथमिक उपचार दिया।

अगले दिन निरीक्षण में पाया गया कि बायसन एक पैर का सही उपयोग नहीं कर पा रहा है। स्थिति को गंभीर मानते हुए बिलासपुर से विशेषज्ञ डॉ. चंदन और उनकी टीम को बुलाया गया। गहन परीक्षण में पैर के भीतर दो और तीर धंसे होने की पुष्टि हुई, जो बाहर से दिखाई नहीं दे रहे थे। संयुक्त टीम ने पुनः निश्चेत कर जटिल शल्य-क्रिया के माध्यम से दोनों तीर सफलतापूर्वक निकाल दिए। उपचार के बाद बायसन पूरी तरह स्वस्थ हो गया और उसे सुरक्षित रूप से उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।

इधर, आरोपियों की तलाश में वन विभाग और वन विकास निगम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया तथा डॉग स्क्वाड की मदद ली। सटीक सूचना के आधार पर सरहापथरा गांव में तलाशी के दौरान शिकार में प्रयुक्त धनुष-बाण बरामद किए गए। पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर पंडरू बैगा, चैतुराम बैगा, शिवा बैगा, पताल सिंह और सुखराम बैगा को गिरफ्तार किया गया।

सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

पूरे अभियान में वन अमले, अधिकारियों और डॉग स्क्वाड की समन्वित कार्रवाई तथा विशेषज्ञ डॉक्टरों की दक्षता से एक दुर्लभ वन्यजीव का जीवन बचाया जा सका। यह सफलता जिले में वन्यजीव संरक्षण के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता और सजगता को दर्शाती है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“दर्री तालाब में स्वच्छता बना जनआंदोलन: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के श्रमदान से दिखी एकजुटता की मिसाल”

Bhuvan Patel

पंडरिया जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 02 से पार्वती सुनहले चुनावी मैदान पर 

Lomesh Patel

गुणवत्ता दरकिनार, जिम्मेदार गायब: 37.61 लाख की बाउंड्रीवाल पर दरार ही दरार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!