BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़मुंगेलीसमाचारसिटी न्यूज़

भाई बना कातिल: 10 लाख की सुपारी में रिटायर्ड लेखापाल की हत्या, 11 आरोपी व 4 विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 लालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मनोहरपुर से लापता हुए सेवानिवृत्त लेखापाल दामोदर राजपूत की हत्या का सनसनीखेज खुलासा मुंगेली पुलिस ने कर दिया है। संपत्ति हड़पने की साजिश में सगे भाई ने ही 10 लाख रुपये और 50 डिसमिल जमीन की सुपारी देकर हत्या करवाई। इस मामले में 11 आरोपियों सहित 4 विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया गया है।

21 मार्च 2026 को दामोदर राजपूत घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। उनकी मोटरसाइकिल मनोहरपुर राइस मिल मार्ग पर लावारिस मिली। जांच के दौरान पुलिस ने जिलेभर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। “त्रिनयन एप” के जरिए रूट चार्ट तैयार कर एक संदिग्ध स्लेटी रंग की हुंडई ईऑन कार (CG 10 AC 8986) की पहचान की गई, जो मृतक का पीछा करते दिखी।

कार किराये पर लेने वाले संजय यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पूरी साजिश का खुलासा हुआ। आरोपियों ने सुनसान रास्ते में दामोदर राजपूत का गमछे से गला घोंटकर हत्या की और शव को कार में भरकर कवर्धा जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र के देवसरा जंगल में रेत के नीचे दफना दिया। पुलिस ने उत्खनन कर शव बरामद किया।

जांच में सामने आया कि मृतक के भाई रणजीत राजपूत और चचेरे भाई रामपाल सिंह ने संपत्ति अपने नाम कराने के लिए फर्जी नोटरी वचनपत्र तक तैयार कराया था। योजना के तहत हत्या के बाद मृतक का मोबाइल प्रयागराज ले जाकर गंगा में फेंक दिया गया, ताकि मामला साधु बनने की अफवाह में उलझ जाए।

पुलिस ने सुपारी की 96 हजार रुपये नगदी, घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पारिवारिक लालच और साजिश की इस वारदात ने जिले को स्तब्ध कर दिया है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

लालपुर में पदोन्नति पर विद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन

Bhuvan Patel

वनभूमि पर चर्च निर्माण विवाद— डीएफओ का खंडन अधूरा, वन विभाग और वन विकास निगम की दोहरी व्यवस्था से जवाबदेही पर उठे सवाल

Bhuvan Patel

अंतरिम बजट 2024, आत्मनिर्भर भारत की समृद्धि का संकल्प है : भावना बोहरा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!