BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़बलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

मादा गौर शिकार कांड में बड़ी कार्रवाई: महीनों से फरार दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

अक्टूबर  माह में घटित मादा गौर शिकार प्रकरण में फरार चल रहे दो आरोपियों को वन विभाग ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, वन मंडल बलौदा बाजार के वन परिक्षेत्र अर्जुनी प्रकरण में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत गंभीर अपराध पंजीबद्ध किया गया था। घटना के बाद से ही वन विभाग की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। सतत निगरानी, मुखबिर तंत्र की सक्रियता और विशेष गश्त के जरिए संभावित ठिकानों पर नजर रखी जा रही थी।

लगातार प्रयास और प्रभावी रणनीति के परिणामस्वरूप वन विभाग को यह सफलता मिली। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि वन्यजीवों के अवैध शिकार के मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई को प्रशिक्षु सहायक वन संरक्षक गुलशन कुमार साहू, परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुनी सुश्री रुपेश्वरी दीवान, पार्थ शर्मा तथा बीट अधिकारी ललित कुमार वर्मा, भानुप्रताप आजाद एवं श्री संदीप माथुर की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। वन विभाग की इस कार्रवाई को वन्यजीव संरक्षण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

विदेशी युवती का हंगामा : इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का हुआ पर्दाफाश, कवर्धा से दुर्गेश पनागर सहित 11 आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर रक्तदान शिविर और सड़क सुरक्षा संदेश का आयोजन

Bhuvan Patel

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद के फैसले: शिक्षा, संस्कृति, उद्योग और युवाओं के भविष्य को नई दिशा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!