BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

सरकारी दुकानें सूखी, जंगलों में ‘महुआ’ की बहार! कबीरधाम में तीन दिन से शराब संकट

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कबीरधाम जिले में इन दिनों अजीबोगरीब हालात देखने को मिल रहे हैं। सरकारी अंग्रेजी और देशी शराब दुकानों के शटर तो खुले हैं, लेकिन बोतलें गायब हैं। पिछले तीन दिनों से जिले की लगभग सभी सरकारी दुकानों में अंग्रेजी और देशी शराब का पर्याप्त स्टॉक नहीं है। हालत यह है कि देशी शराब का काउंटर पूरी तरह बंद पड़ा है और मदिरा प्रेमी खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं।

शाम होते ही दुकानों के बाहर मायूस चेहरों की भीड़ नजर आती है। कोई पूछ रहा है “माल कब आएगा”, तो कोई काउंटर पर झांककर उम्मीद तलाश रहा है। पंडरिया के पाढ़ी रोड स्थित दुकान पर भी यही नजारा है। आबकारी अधिकारी का कहना है कि “ऊपर से पर्याप्त मात्रा में माल नहीं आ रहा है, लगभग पूरे प्रदेश में यही स्थिति है।”

इधर शराब के आदी लोगों की बेचैनी अब जंगलों की ओर बढ़ती दिख रही है। सगोना और छपरी गांव की दिशा में इन दिनों असामान्य हलचल देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि महुआ शराब की तलाश में लोग उधर रुख कर रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में अचानक बढ़ी भीड़ चर्चा का विषय बनी हुई है।

दिलचस्प बात यह है कि जहां सरकारी दुकानें खाली हैं, वहीं महुआ की महक ने पुलिस और आबकारी विभाग की सक्रियता भी बढ़ा दी है। सूत्र बताते हैं कि महुआ पर आबकारी से ज्यादा पुलिस की नजर है और इधर-उधर दबिश की खबरें भी सामने आ रही हैं।

शराब संकट ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर कबीरधाम में सप्लाई व्यवस्था क्यों लड़खड़ा रही है फिलहाल, सरकारी काउंटर सूने हैं और जंगलों में ‘देसी इंतजाम’ की खोज जारी है। कब तक यह हाल रहेगा, यह तो ऊपर से आने वाले “माल” पर ही निर्भर है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष 6 जुलाई को पंडरिया में करेंगे छात्राओं के लिए नि:शुल्क बस सेवा का शुभारंभ, महिलाओं का होगा सम्मान

Bhuvan Patel

प्रेम-प्रसंग में विफलता से आहत युवती ने की आत्महत्या की कोशिश, पानी टंकी पर चढ़कर किया हाईवोल्टेज ड्रामा

Bhuvan Patel

वनांचल नेऊर में लगा विशाल आरोग्य मेला, सैकड़ों ग्रामीणों ने कराया उपचार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!