BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

जंगलपुर में मौत का सन्नाटा: प्रेम विवाह करने वाले दंपति ने एक साथ लगाई फांसी, गांव दहशत में

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कबीरधाम जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगलपुर गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक दंपति का शव उनके ही घर में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। मृतकों की पहचान रामलाल चंद्रवंशी और रीना चंद्रवंशी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों पहले से शादीशुदा थे, लेकिन करीब चार साल पहले परिवार की परवाह किए बिना घर से भागकर एक-दूसरे से विवाह किया था। बताया जा रहा है कि सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को शक हुआ। अंदर झांककर देखा तो दोनों के शव फंदे से लटके मिले। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पांडातराई पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है तथा हर पहलू से जांच में जुटी है।

एक साथ दो जिंदगियों के खत्म होने से जंगलपुर में सन्नाटा पसरा हुआ है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मनरेगा से बदली किसान चेतन धुर्वे की किस्मत — सिंचाई कूप बना आत्मनिर्भरता की पहचान, अब तीनों मौसम में होती है फसल

Bhuvan Patel

कवर्धा में नायब तहसीलदार पर मनमानी का आरोप: बिना दस्तावेज जांच के कब्जा दिलाने पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों में आक्रोश

Bhuvan Patel

नगर पालिका कवर्धा में 68.22, पंडरिया में 76.17, नगर पंचायत पिपरिया में 89.39, पाण्डातराई 84.97, बोड़ला में 75.68., सहसपुर लोहारा 81.77, इंदौरी में 79.79. प्रतिशत मतदान

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!