BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पंडरिया नगर पालिका परिषद में 5 नामांकित पार्षद घोषित, रोशन जैन सहित सभी नवमनोनीत पार्षदों को मिल रही बधाइयाँ

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

पंडरिया। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय द्वारा नगर पालिका परिषद पंडरिया के लिए नामांकित पार्षदों की सूची जारी कर दी गई है। सूची जारी होते ही नगर में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है तथा नवमनोनीत पार्षदों को लगातार बधाइयाँ और शुभकामनाएँ मिल रही हैं।

जारी सूची के अनुसार श्री रोशन जैन, श्री यशपाल छाबड़ा , श्री रमेश गुप्ता , श्री क्षय चंद्रवंशी तथा श्री बाबूलाल यादव को नगर पालिका परिषद पंडरिया में नामांकित पार्षद के रूप में मनोनीत किया गया है। इन सभी नामों के सामने आने के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

विशेष रूप से रोशन जैन को नामांकित पार्षद बनाए जाने पर नगरवासियों, शुभचिंतकों और सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि उनके अनुभव, सक्रियता और जनसरोकारों से जुड़े कार्यों का लाभ नगर पालिका परिषद को मिलेगा। वहीं अन्य नामांकित पार्षदों को भी जनहित के मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाने की अपेक्षा के साथ शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।

नगर के विभिन्न सामाजिक, व्यावसायिक और राजनीतिक संगठनों ने नवमनोनीत पार्षदों को बधाई देते हुए आशा जताई है कि वे पंडरिया नगर के विकास, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं और नागरिक समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।

नगरवासियों ने उम्मीद जताई है कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सभी पार्षद पंडरिया के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पर्यवेक्षक की नौकरी लगाने के पार छात्रा से लिया सात लाख , आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bhuvan Patel

रवि चंद्रवंशी पंडरिया और सुनील केशरवानी कवर्धा विधानसभा प्रत्याशी घोषित

Bhuvan Patel

भावना बोहरा ने विधानसभा में किसानों को प्रमाणिक बीज और कृषि विभाग द्वारा निर्मित तालाबों के निर्माण के संबंध में किया प्रश्न

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!