BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

नेपाल में कबीरधाम का बढ़ा मान, बोडला ब्लॉक अध्यक्ष जगदंबिका साहू को मिला अंतर्राष्ट्रीय समाज गौरव सम्मान

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित रॉयल बुटीक होटल में आयोजित ‘अंतर्राष्ट्रीय समाज गौरव सम्मान–2026’ समारोह में भारत और नेपाल के बीच पर्यटन, पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों को नई मजबूती देने का संदेश दिया गया। काठमांडू जिला होटल व्यवसायी संघ एवं इंडो नेपाल टूरिज्म वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस भव्य समारोह में दोनों देशों के प्रतिष्ठित पत्रकार, पर्यटन विशेषज्ञ, होटल व्यवसायी और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बागमती प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुरेश श्रेष्ठ ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर नेपाल पर्यटन बोर्ड के सचिव हिकमत सिंह, काठमांडू जिला होटल व्यवसायी संघ के अध्यक्ष सुरेश बरेल सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

इसी क्रम में कबीरधाम की जिला की ओर से छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन, कबीरधाम जिला के बोडला ब्लॉक अध्यक्ष जगदंबिका साहू को पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान तथा भारत-नेपाल पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को प्रोत्साहित करने में सक्रिय भूमिका के लिए ‘अंतर्राष्ट्रीय समाज गौरव सम्मान–2026’ से सम्मानित किया गया। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुरेश श्रेष्ठ ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

यह सम्मान न केवल जगदंबिका साहू के पत्रकारिता और सामाजिक दायित्वों के प्रति समर्पण की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान है, बल्कि कबीरधाम जिले और छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है।

समारोह में भारत के विभिन्न राज्यों से पहुंचे पत्रकार, पर्यटन व्यवसायी, होटल उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान भारत-नेपाल पर्यटन सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और दोनों देशों के बीच पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

यह आयोजन भारत और नेपाल के मैत्रीपूर्ण संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने तथा पत्रकारिता और पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मानित करने की महत्वपूर्ण पहल के रूप में सराहा गया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कुण्डा बैंक में बड़ी चोरी नाकाम — पुलिस की फुर्ती से तिजोरी उड़ाने आया चोर बैंक के अंदर ही पकड़ा गया

Bhuvan Patel

उफनती नदियों और घने जंगलों को पार करते शिवभक्ति में लीन पंडरिया विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों ने की गौरकांपा तक यात्रा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने फोन कर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी

Bhuvan Patel

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : अवैध अतिक्रमणकर्ता गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!