BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरमुंगेलीसमाचारसिटी न्यूज़

291 पाव शराब के साथ सुखनंदन गिरफ्तार, चिल्फी पुलिस की कार्रवाई

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

चिल्फी। ग्राम बोड़तरा कला में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चिल्फी पुलिस और साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए किराना दुकान की परछी से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से 291 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी सुखनंदन जायसवाल (46) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार 21 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोड़तरा कला निवासी सुखनंदन जायसवाल अपनी पूजा जनरल किराना दुकान की परछी में बड़ी मात्रा में देशी शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर साइबर सेल और थाना चिल्फी की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को हिरासत में लिया।

तलाशी के दौरान दुकान की परछी में रखी तीन बोरियों की जांच की गई। इनमें दो बोरियों से 100-100 पाव और तीसरी बोरी से 91 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई। कुल 291 पाव शराब, प्रत्येक 180 एमएल, यानी 52.38 बल्क लीटर शराब जब्त की गई। इसकी अनुमानित कीमत 23,280 रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपये नगद भी जब्त किया है।

पुलिस ने आरोपी सुखनंदन जायसवाल के खिलाफ थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 115/26, धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

ऑपरेशन बाज के आंकड़े भी सामने आए

अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन बाज के तहत मुंगेली जिले में 1 जनवरी से 20 अगस्त 2026 तक कुल 302 प्रकरणों में 308 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस दौरान 685.09 बल्क लीटर शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 2,68,922 रुपये है, जब्त की गई। कार्रवाई में 27 मोटरसाइकिल और एक चारपहिया वाहन भी जब्त किया गया है।

आंकड़ों के अनुसार देशी शराब के 276 मामलों में 279 आरोपी पकड़े गए और 480.68 लीटर शराब जब्त हुई। महुआ शराब के 25 मामलों में 28 आरोपियों से 188.81 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। वहीं अंग्रेजी शराब के एक मामले में एक आरोपी से 15.60 लीटर शराब जब्त की गई।

इस कार्रवाई में थाना चिल्फी प्रभारी निरीक्षक रघुवीर लाल चंद्रा, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सत्येन्द्रपुरी गोस्वामी सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कोतवाली के बाहर सर्व कुर्मी समाज का धरना : व्यवसायी के साथ मारपीट-लूट पर एफआईआर नहीं, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

Bhuvan Patel

“बच्चों के चेहरों पर खुशी की मुस्कान ही मेरी दीपावली की सच्ची रोशनी है।” — भावना बोहरा

Bhuvan Patel

13 हजार लोगों की जमा पूंजी पर डाका, 29 करोड़ की ठगी के दो और आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!