कवर्धा। पंडरिया क्षेत्र के ग्राम मझोली में विद्युत विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने एक छात्र की मौत के बाद आक्रोश जताया। जानकारी के अनुसार, ग्राम मझोली निवासी राकेश निर्मलकर (16 वर्ष), पिता तोपचंद, कक्षा आठवीं का छात्र था। वह खेत से स्कूल जाने के लिए निकला था, इसी दौरान 11 केवी विद्युत तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत लाइन से संबंधित समस्या की सूचना पहले ही विभाग को दी गई थी, लेकिन कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। घटना से नाराज ग्रामीणों ने बिसेसरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया।