BP NEWS CG
Breaking Newsअन्यबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

समय पर नही खुलते आंगनबाड़ी केंद्र , मीनू का पालन नही कुपोषण मुक्त के दावे कागजों पर

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , कबीरधाम जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों का हाल बे हाल है । भीषण गर्मी को देखते हुए केंद्र संचालन का समय में संशोधन कर दिया गया है लेकिन पुराने रवैया के चलते पुराने समय पर ही केंद्रों को खोला जाता है साथ ही कुपोषण को दूर करने और बच्चो के सेहत के अनुरूप मीनू बनाकर भोजन दिया जाता है उसका भी पालन नही हो रहा है । जिनके जिम्मेदार विभाग के सक्षम अधिकारी ही है जिन्हे जो दायित्व मिला है उसे करने में सक्षम नजर नही आते ।
मीनू का पालन नही
छोटे छोटे बच्चो को कुपोषण से बचाने के लिए अलग अलग दिन अलग अलग प्रकार के नाश्ता ,भोजन दिए जाने का प्रावधान है लेकिन जिम्मेदारों के द्वारा नियमित निरीक्षण और दौरा नही करने के कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा निर्धारित मीनू का पालन करने के बजाए मनमाने तरीके से भोजन, नाश्ता बनाते है साथ ही नियमानुसार बिल बनाकर राशि का भुगतान कराते है ।
समय पर नही खुलता केंद्र
भीषण गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्र संचालन का समय में संशोधन किया गया है । सुबह सात बजे से ग्यारह बजे तक बच्चो को आंगनबाड़ी केंद्र में नियमानुसार गतिविधि कराया जाना है । कवर्धा शहर में ही समय पर केंद्र नही खुलता तो वनांचल और दूर दराज का उम्मीद करना बेकार है । आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका पुराने समय पर केंद्र खोलते है और नए समय में बंद कर देते है ।
नियमित निरीक्षण की आवश्यकता
आंगनबाड़ी केंद्र सुचारू रूप से संचालित हो उसके लिए अलग अलग अधिकारी कर्मचारियों की नियुक्ति हुआ है लेकिन जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी से भागते नजर आ रहे है घर बैठे यात्रा भत्ता की सुविधा ले रहे है । जहा पर बस , टेम्पो का सुविधा और संचालन नही वहा पर उसी के नाम से फर्जी तरीके से यात्रा भत्ता निकाल रहे है साथ ही दूरी भी अधिक दर्शाया जा रहा है जो जांच का विषय है ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा बालाजी सरकार मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में हुए शामिल 

Bhuvan Patel

बड़ी कार्यवाही : कृषि केंद्र की आड़ में ₹2.5 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा — 16 राज्यों में दर्ज 56 केस,

Bhuvan Patel

जिला अस्पताल कवर्धा में कैंसर जांच शिविर, 25 मरीजों की हुई जांच — समय रहते पहचान से बचाई जा सकती है जान

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!