BP NEWS CG
अन्य

भाजपा के सिद्धांतो से प्रभावित सैकड़ों ग्रामीणों ने किया पार्टी में प्रवेश

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा. भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति और राष्ट्रवादी सिद्धांतों से प्रेरणा लेते हुए तथा कवर्धा जिले के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक साहू की सरल,सहज तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की छवि से प्रभावित होकर पांडातराई मोहगांव मंडल के ग्राम दशरंगपुर के प्रदीप कैवर्त के प्रयास से उनके साथ करीब 125 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक साहू के सामने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर पंडरिया के पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी और जिला महामंत्री क्रांति गुप्ता भी उपस्थित थे. कार्यकर्ताओं को पार्टी में प्रवेश देते हुए श्री साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ कार्यकर्ताओं की पार्टी नहीं है बल्कि ये एक परिवार है. जहां साथ में पारिवारिक माहौल में हम सब एक साथ राष्ट्र के लिए काम करते हैं. और अब हम सब मिलकर आने वाले चुनावों में पार्टी की जीत के लिए काम करेंगे. इस मौके पर पूर्व संसदीय सचिव मोतीराम चंद्रवंशी ने भी नवप्रवेशी सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले पार्टी के पुराधाओं से परिचित भी कराया. साथ ही उन्हें भी राष्ट्र के गौरवशाली विकास के पार्टी के अभियान में जुट जाने की अपील भी की. ग्राम दशरंगपुर से भाजपा में प्रवेश लेने वालों में
प्रभु राम निषाद, नरोत्तम चंद्रवंशी, सीताराम निषाद , परमेश्वर यादव , रामकुमार यादव, मुखी राम चंद्रवंशी, सुखी राम चंद्रवंशी, सनत साहू, जितेन साहू, तिंगली निर्मलकर, मोहित राम साहू, अनुज निषाद, मनोहर साहू, संजय निर्मलकर,ओमकार यादव, रामस्वरूप साहू,गणेश चंद्रवंशी, पंचू यादव, रामपाल सिंह बेस, शिवचरण चंद्रवंशी, तारा निषाद, दुपहर राम साहू, प्रकाश साहू, दर्शन साहू, कुंज बिहारी चंद्रवंशी, रेखा लाल चंद्रवंशी, कृपाल साहू, नरेश यादव,शिव प्रसाद चंद्रवंशी, दुखू निषाद, झल्लू यादव, विष्णु निर्मलकर, गोविंद विश्वकर्मा, अग्नि राम साहू, खेलन सिंह बैंस, लाखन सिंह बैस, रामेश्वर चंद्रवंशी, योगेश्वर निषाद, पुष्पराज निषाद,लक्की निषाद, अरुण यादव, मनोज निषाद, दुर्गेश निषाद, आर्यन निषाद, अभय निषाद, सोमदेव निषाद, राकेश निषाद, यशवंत निषाद, परमेश्वर निषाद, राजवा यादव, राजेश यादव, दूजे यादव, फला निषाद, रूपेश निर्मलकर, भुनेश यादव, हेमलाल यादव, हीरालाल यादव, शकुन बाई निषाद, दुलारा बाई निषाद, शशि भाई निषाद, सुनता बाई निषाद, सीताबाई चंद्रवंशी, सोहतीया बाई चंद्रवंशी, पराग बाई निषाद, राधाबाई निषाद, लीलाबाई यादव, बेदिया बाई यादव, पिंकी बाई निषाद, गोमती निषाद , मालती बाई चंद्रवंशी, कुमारी शालू सहित अन्य लोग थे. प्रवेश के इस महत्वपूर्ण अवसर पर परमेश्वर चंद्रवंशी, बालाराम चंद्रवंशी, बीरबल साहू, दयालु साहू, पदमराज टंडन, दिलेश्वरी जायसवाल, भागीरथी साहू, मोतीराम, नेतराम चंद्रवंशी, कोमल साहू, योगेश शर्मा, उपस्थित रहे.

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

दिशा समिति के माध्यम से लोक क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू होकर उन्हें बेहतर तरीके से दूर करने कार्य करे-सांसद श्री संतोष पाण्डेय सांसद श्री संतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति ”दिशा” की बैठक आयोजित

Bhuvan Patel

जुआ-सट्टा,आबकारी एक्ट एंव अन्य अपराधिक गतिविधियो पर पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी

Bhuvan Patel

आरोपी द्वारा दूसरे की जमीन को स्वयं का जमीन बताकर 20 बैगा परिवार से जमीन बिक्री करने का रकम लेकर किया ठगी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!