BP NEWS CG
अन्य

कृषि विभाग द्वारा बिना लायसेंस के आदान खाद, बीज एवं कीटनाशक विक्रय करने वाले केन्द्र पर की गई कार्यवाही

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, 07 अगस्त 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा खरीफ 2023 में जिले के कृषकों को गुणवत्तायुक्त आदान सामग्री खाद, बीज एवं कीटनाशक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए उप संचालक कृषि एवं जिला निरीक्षण दल द्वारा जिले के सभी खाद, बीज एवं कीटनाशक विक्रय केन्द्रों का निरंतर जांच किया जा रहा है।

कृषि विभाग के उपसंचालक श्री राकेश शर्मा ने बताया कि जाँच के दौरान विकासखंड कवर्धा के साहू कृषि केंद्र सैगोना द्वारा बिना लायसेंस के खाद, बीज एवं कीटनाशक का विक्रय करते और विभिन्न कंपनियों के कीटनाशक दवाओ का भण्डारण पाया गया, जो नियमो की अवहेलना की श्रेणी में आता है। जिसके तहत सक्त कार्यवाही कर तत्काल प्रभाव से विक्रय पर प्रतिबन्ध लगाकर परिसर को सील करने की कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि विकासखंड बोड़ला के सिन्हा कृषि केंद्र, महराजपुर तथा मातेश्वरी कृषि केंद्र खैरबना कला को खाद, कीटनाशक एवं बीज विक्रय-स्टॉक पंजी संधारण नहीं करना, रेट लिस्ट चस्पा नहीं करना, बिल बुक संधारण नहीं करना आदि पाई गई अनियमितता के आधार पर नोटिस जारी कर समय सीमा में जवाब प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

वन विभाग की बड़ी कार्यवाही :  बंजारी और बैरख में अतिक्रमणकारी को बेदलख किया गया

Bhuvan Patel

राजस्व अधिकारी और थानेदार संयुक्त रूप से करेंगे क्षेत्रों का भ्रमण संवेदनशील ग्राम पंचायतों पर रखें कड़ी नजर-कलेक्टर सोशल मीडिया में प्रसारित होने वाली सभी खबरों, वीडियों, फोटो सहित संदेश का मॉनिटरिंग करें-एसपी

Bhuvan Patel

कबीरधाम पुलिस की शिक्षा ज्योति: वनांचल युवाओं को दी नई उड़ान, 50 से अधिक ने पास की ओपन परीक्षा”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!