BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

प्रधानमन्त्री आवास योजना के हितग्राहियों को फ्री मिलेगा रेत, साय सरकार की बड़ी घोषणा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को राहत देने बड़ा निर्णय लिया है। हितग्राहियों को लीज वाले स्थलों से छोटी गाड़ी में अपने पीएम आवास के निर्माण में इस्तेमाल हेतु रेत ले जाने की छूट प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को रेत लीज वाले स्थलों से छोटी गाड़ी में अपने आवास के निर्माण हेतु रेत ले जाने पर किसी तरह की रायल्टी नहीं देनी होगी। मुख्यमंत्री के निर्णय की घोषणा विधानसभा में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि बीते पांच सालों में प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास नहीं बने। अब 18 लाख आवास बन रहे हैं। हितग्राही अपने मकान का काम जल्द पूरा कर सकें। इसके लिए हितग्राही प्रधानमंत्री आवास हेतु रेत लीज वाले स्थलों से छोटी गाड़ी से रेत ले जा सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश भर में 18 लाख से अधिक आवास मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार ने स्वीकृत किये हैं। इनका निर्माण कार्य आरंभ हो गया है। निर्माण कार्यों में किसी तरह की असुविधा हितग्राहियों को न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री ने यह बड़ा निर्णय लिया है।

 

 

Click BP NEWS CG LOGO for You tube👇

यूट्यूब के लिए बीपी न्यूज सीजी लोगो पर क्लिक करें👇

Subscribe our channel👇

हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें 👇

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

आवास योजना में अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई: विकासखंड समन्वयक तत्काल प्रभाव से जिला पंचायत में संलग्न, जांच समिति गठित

Bhuvan Patel

पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा की अनुशंसा पर निर्माण कार्यों के लिए 15 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

Bhuvan Patel

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 29 जुलाई

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!