BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धामंडी भावसमाचार

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कबीरधाम जिले के 1 लाख 10 हजार 682 किसानों के बैंक खाते में 546 करोड़ 67 लाख 22 हजार रूपए की राशि हस्तांतरित

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मोदी की गारंटी में शामिल कृषक उन्नति योजना को पूरा किया

कवर्धा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए छत्तीसगढ़ के किसानों के विकास और समृद्धि के लिए कृषक उन्नति योजना के तहत बटन दबाकर छत्तीसगढ़ के 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानो के बैंक खाते में 13 हजार 320 करोड़ रूपये आदान सहायता राशि अंतरण किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज बालोद जिले के सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कृषक उन्नति योजना कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से जुड़कर कबीरधाम जिले के 1 लाख 10 हजार 682 किसानों के बैंक खाते में 546 करोड़ 67 लाख 22 हजार रूपए आदान सहायता राशि हस्तांतरित की। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी करने का निर्णय लिया था और अंतर राशि करीब 917 रूपए प्रति क्विंटल की दर से अंतरित की। गारंटी पूरी होने का उत्साह किसानों के चेहरे पर छलक रहा है।
जिला स्तरीय कृषक उन्नति योजना कार्यक्रम का आयोजन आज कवर्धा के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में किया गया। ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बालोद में आयोजित कृषक उन्नति योजना कार्यक्रम से वर्चुअल जुड़े और प्रदेश सहित कबीरधाम जिले के किसानों को संबोधित किया। कवर्धा में आयोजित कृषक उन्नति योजना कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला भट्ट, जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार भट्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनहरण कौशिक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री अनिल ठाकुर, श्री सलुजा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी दिनेश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष श्री विरेन्द्र साहू, श्री कैलाश चंद्रवंशी, श्री नितेश अग्रवाल, श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, श्री ईश्वरी साहू, श्री अजीत चंद्रवंशी, श्री दिनेश चंद्रवंशी, पार्षद श्री उमंग पाण्डेय, श्री गणेश तिवारी, श्रीमती मधु तिवारी, श्रीमती विजय लक्ष्मी तिवारी, श्री रामबिलास चंद्रवंशी, श्री सुनील दोशी, श्री रामकुमार ठाकुर, श्री राजेन्द्र दुबे, श्री सनत साहू, श्री पन्ना चंद्रवंशी, श्री रघुनाथ योगी, श्री अमर कुर्रे, श्री सचिन अग्रवाल, श्री सुरेश दुबे, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि भी वर्चुअल रूप से मुख्यमंत्री श्री साय को सुना।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज वह शुभ दिन है, जब यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों के बैंक खातों में 13 हजार 320 करोड़ रुपए की आदान सहायता राशि का अंतरण किया जा रहा है। प्रदेश के 151 जगह यह कार्यक्रम हुआ। आज के कार्यक्रम में 24 लाख 75 हजार से अधिक किसानों के खातों में राशि भेजी गई है। इनमें से 24 लाख 72 हजार से अधिक वे किसान हैं, जिन्होंने इस साल धान बेचा था। इन्हें 13 हजार 289 करोड़ रुपए की अंतर की राशि दी जा रही है। इसी तरह 02 हजार 829 धान बीज उत्पादक किसानों को भी बीज निगम के माध्यम से अंतर राशि, 31 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ने पर मुख्यमंत्री श्री साय ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का धन्यवाद किया।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश चहुमुखी विकास कर रहा है। हर विभाग के लिए जनता के हित में बहुत सारे पैसे दे रहे हैं, इन पैसों को खर्च करने में हमारे पसीने छूट जाते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने महिलाओं का सम्मान किया, किसानों के लिए ऐसी योजनाएं बनाई जिनसे उन्हें आर्थिक मजबूती मिली। छत्तीसगढ़ का विकास अब जेट गति से आगे जाएगा। छत्तीसगढ़ की जनता ने अच्छे-अच्छे गणित फैल कर दिए। 15 साल छत्तीसगढ़ में डॉ रमन सिंह जी की सरकार रही। चारो तरफ विकास हुआ। छत्तीसगढ़ में महज तीन महीने सरकार बने हुई है, इन तीन महीनों में काम बड़ा आगे बढ़ा। ऐसा लग रहा है मानो छत्तीसगढ़ में धन की बरसात हो रही है। 22 जनवरी का दिन कोई नहीं भूल सकता, 500 वर्षों के कड़े संघर्ष के बाद आज अयोध्या में सरयू नदी के तट पर हमारे श्रीरामलला मुस्कुरा रहे हैं।
मोदी की गारंटी को किया जा रहा पूरा-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों से किए गए वादे के अनुरूप पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस, सुशासन दिवस पर 2 साल के बकाया धान बोनस 3716 करोड़ रुपए का अंतरण भी किसानों के खातों में कर दिया है। 13 लाख से ज्यादा किसानों को बोनस का लाभ मिला है। इस साल प्रदेश में 145 लाख टन धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है, जो पिछली सरकार द्वारा की गई खरीदी से 37 लाख मीट्रीक टन अधिक है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने गारंटी दी थी कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनने पर गरीबों के लिए 18 लाख आवासों का निर्माण किया जाएगा। सरकार बनने के दूसरे ही दिन हमने कैबिनेट की बैठक में इस बारे में निर्णय ले लिया है, अप्रैल माह से तीव्र गति से मकान बनने शुरू होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने महिलाओं को महतारी वंदन योजना शुरू करने की गारंटी दी थी। यह योजना भी शुरू हो चुकी है। 10 मार्च को प्रधानमंत्री श्री मोदी के करकमलों से राज्य की 70 लाख माताओं और बहनों के बैंक खातों में 655 करोड़ रुपए की राशि अंतरित कर दी गई है। मोदी की गारंटी में शामिल तेन्दूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक दर 4000 रुपए मानक बोरा से बढ़ाकर 5500 रुपए कर देंगे। आज से ही इस योजना की भी शुरूआत हो जाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के अंतर्गत भूमिहीन कृषि मजदूरों को हर साल 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का निर्णय भी लिया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में मोदी जी ने जो दायित्व सौंपे हैं। उन्हें हम हर हाल में पूरा करेंगे। हमने रामलला दर्शन योजना की शुरुआत भी कर दी है। यह योजना सरकारी खर्च पर चलेगी।

Click BP NEWS CG LOGO for You tube👇

यूट्यूब के लिए बीपी न्यूज सीजी लोगो पर क्लिक करें👇

 

Subscribe our channel👇

हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें 👇

 

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सात वर्षों से फरार पत्नी हत्या के स्थायी वारंटी आरोपी को कबीरधाम पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bhuvan Patel

सिद्धेश्वर महादेव मंदिर — 7-8वीं सदी का ईंटों का नज़ीर, बालसमुंद तालाब के तट पर स्थित ऐतिहासिक धरोहर

Bhuvan Patel

“दीपावली में मिट्टी के दीयों से जगमग होगा बलौदाबाजार — कलेक्टर दीपक सोनी ने बढ़ाया स्वदेशी कारीगरों का उत्साह”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!