BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को हटाने ग्रामीणों ने किया शिकायत , लगाया आरोप 

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी विनीत चंद्रवंशी जो ग्राम मारियातोला , लखनपुर खुर्द, पोडीटोला एव खुर्सीपार विकास खण्ड-बोडला, जिला-कबीरधाम में कार्यरत है। जिनके द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत , प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना जैसे विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में किसानो को जानकारी नहीं दिया जाता है एवं किसानों के द्वारा पुछे जाने पर बोडला आफिस आने के लिए बोल दिया जाता है और अलग अलग बाते बोलकर किसानों को मोबाईल फोन के माध्यम से गुमराह कर देते है और शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजना स्पेयर वितरण, वर्मी बेड, बीज वितरण कार्यक्रम में किसानों को वितरण नहीं किया गया है। जिसके चलते किसान लाभांवित नही हो रहे हैं ।
बाहरी किसानो को लाभ पहुंचाने का आरोप 
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनातर्गत जो किसान ग्राम मारियाटोला एवं पोंडीटोला व लखनपुर खुर्द के किसान नहीं है जिन्हें ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा बीमा राशि दिलवाया जा रहा है एवं जिन किसानों का बीमा है उनको राशि अप्राप्त है। ग्राम से बाहर के किसानो का नाम इस प्रकार है जिन्हें अयोग्य लाभ दिया गया. खेमेन्द्र पिता लीलागर चन्द्रवंशी, 2 मुरारी पिता लीलागर चन्द्रवशी 3 अनीता पति किकर चन्द्रवशी, 4. रामस्वरूप पिता बिरबल चर्मा (पांडीटोला) 5. रीतू पति विनीत चन्द्रवशी (पोडीटोला) है।
हटाने की मांग 
किसानो ने उप संचालक ( कृषि )को दिए शिकायत पत्र में निवेदन है कि विनीत चन्द्रवंशी ग्रा.कृ.वि.अधिकारी, विख – बोडला के कार्यों की जाच किया जाय एव उनके मुख्यालय से दूसरे जगह स्थानातरण किया जाय ताकि किसानों की उचित लाभ मिल सके। शिकायत करने नंदराम वर्मा , शिवचरण,सुशील ,बालाराम , भारत विजय सहित अन्य किसानो ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन दिए है ।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

किसानों के लिए खुशखबरी: कबीरधाम में नलकूप खनन पर से प्रतिबंध हटा

Bhuvan Patel

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 101 जोड़े 30 अप्रैल को विवाह बंधन में बंधेंगे

Bhuvan Patel

जहां चार साल पहले हुआ था झंडा विवाद, उसी झंडा चौक पर तलवार लहराते युवक की गिरफ्तारी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!