BP NEWS CG
Breaking Newsसमाचारसिटी न्यूज़

रेंगाखार थाना अंतर्गत गांव में ग्रामीण की हत्या फिर जलाया घर, धमाके से दहला गांव 

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, कबीरधाम जिला अंतर्गत रेंगाखार थाना क्षेत्र के लोहारीडीह गांव में एक युवक का शव फांसी पर लटका हुआ मिला है। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मृतक की पहचान गांव के ही कचरू साहू के रूप में हुई है।
हत्या का शक जताते हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के एक व्यक्ति पर आरोप लगाया और उसके घर पर हमला कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया है। घटना के दौरान घर में धमाका होने से गांव में दहशत फैल गई। धमाके की वजह से घर में और भी लोगों के जिंदा जलने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना के बाद स्थिति को संभालने के लिए एसपी के नेतृत्व में 80 की संख्या में पुलिस बल लोहारीडीह गांव पहुंचा, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को गांव में प्रवेश करने से रोक दिया है। हालांकि स्थिति को नियंत्रित करने और गांव में सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

छत्तीसगढ़ के लालों ने नेपाल में रचा इतिहास – कबीरधाम के सूरज, दीपाली, अभिषेक और अनुराग ने दिलाया भारत को स्वर्ण गौरव

Bhuvan Patel

डीपीएस कवर्धा में कारगिल विजय दिवस पर श्रद्धांजलि सभा एवं छात्र नेतृत्व का अलंकरण समारोह

Bhuvan Patel

आचार संहिता का उल्लंघन : भाजपा के कमल निशान के मुद्रित फ़ार्म भर कर प्रधान मंत्री आवास योजना दिलाये जाने का दे रहे प्रलोभन

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!