BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबर

लोहारटोला में मिला लावारिश लाश, गांव में दहशत का माहौल 

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , कबीरधाम जिले के ग्राम लोहारटोला में सोमवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब स्थानीय ग्रामीणों ने गांव में ही एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव तो बरामद कर लिया है लेकिन अभी तक उसकी सिनाख्त नहीं हो पाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब 9.00 बजे रोज की तरह अपने कामकाज के लिए निकले ग्राम
लोहारटोला के ग्रामीणों के उस समय होश उड़ गए जब उन्होने गांव की सरहद में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देखा। शव को देख डरे सहमे ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल कोटवार के माध्यम से चिल्फी पुलिस को दी। चिल्फी पुलिस भी बगैर देर किए मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक के संबंध में मौके पर मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ भी की गई लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई और ना ही इस बात का पता लग पाया है कि अज्ञात व्यक्ति की मौत किन না हालत और पस्थितियों में हुई है। बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को बोड़ला शव गृह में रखवा दिया है और उसकी पतासाजी में जुट गई है। इस सबंध में चिल्फी पुलिस का कहना है कि मृतक की मौत का कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मुख्यालय से नदारद पंडरिया R.E.S. अधिकारी – निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर संकट

Bhuvan Patel

आज ट्रैक्टर रैली से घिरेगा कवर्धा, चारों मार्ग बंद, किसानों का प्रदर्शन

Bhuvan Patel

आरक्षक भर्ती में अंक बढ़ाने वाली पिपरिया निवासी महिला आरक्षक को भेजा गया जेल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!