

कवर्धा , समिति द्वारा विशाल स्वच्छता अभियान चलाकर बैगा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में गर्म कपड़ों का वितरण किया गया, प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ ग्राम युवा कल्याण समिति कबीरधाम के करीब 100 कार्यकर्ता समाज सेवक बैगा आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत बिरुहुलडीह, विकासखंड पंडरिया, जिला कबीरधाम, आश्रित ग्राम कुंडापानी ,पंडरीपानी, भूरसीपानी, लिफरी में स्वच्छता अभियान चलाकर गरम कपड़ा साल, स्वेटर, ब्लैंकेट, साड़ी, पैंट शर्ट, वितरण किया गया, छत्तीसगढ़ ग्राम युवा कल्याण समिति अपनी सामाजिक सेवा, सामाजिक कार्य ,सहयोग, सुख-दुख में सहभागिता, जन जागरूकता के लिए जाना जाता है ,यह संस्था पूरे छत्तीसगढ़ को एक परिवार मानकर कार्य करता है ।
