BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबर

छत्तीसगढ़ ग्राम युवा कल्याण कल्याण समिति द्वारा बैगाओ को वितरण किए गर्म कपड़ा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , समिति द्वारा विशाल स्वच्छता अभियान चलाकर बैगा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में गर्म कपड़ों का वितरण किया गया, प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ ग्राम युवा कल्याण समिति कबीरधाम के करीब 100 कार्यकर्ता समाज सेवक बैगा आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत बिरुहुलडीह, विकासखंड पंडरिया, जिला कबीरधाम, आश्रित ग्राम कुंडापानी ,पंडरीपानी, भूरसीपानी, लिफरी में स्वच्छता अभियान चलाकर गरम कपड़ा साल, स्वेटर, ब्लैंकेट, साड़ी, पैंट शर्ट, वितरण किया गया, छत्तीसगढ़ ग्राम युवा कल्याण समिति अपनी सामाजिक सेवा, सामाजिक कार्य ,सहयोग, सुख-दुख में सहभागिता, जन जागरूकता के लिए जाना जाता है ,यह संस्था पूरे छत्तीसगढ़ को एक परिवार मानकर कार्य करता है ।
ज्ञात हो छत्तीसगढ़ ग्राम युवा कल्याण समिति सामाजिक सेवा, सामाजिक कार्य, नशा मुक्ति अभियान, ग्राम सुरक्षा अभियान, पर्यावरण सुरक्षा अभियान, अंगदान अभियान, रक्तदान अभियान ,कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान, नोनी सुरक्षा अभियान, जनसंख्या नियंत्रण अभियान, सामाजिक जागरूकता अभियान ,जैसे कार्य पूरे छत्तीसगढ़ में सत्र 2015 से करते आ रहा है ,नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गांव-गांव में नशा मुक्ति अभियान, बाल विवाह रोकथाम, स्वच्छता अभियान, साक्षरताअभियान, पर्यावरण सुरक्षा अभियान ,सतत रूप से पूरे छत्तीसगढ़ में चलाया जाता है इस अवसर पर ग्रामीण अध्यक्ष मानसिंह बैगा ग्राम पंचायत सरपंच लालजू सिंह बैगा,बदरू सिंह बैगा,बुध सिंह बैगा,सोहन सिंह बैगा समिति के संयोजक प्रेम सिंह टेकाम, समिति के जिला संरक्षक चंद्रशेखर चंद्राकर ,जिला अध्यक्ष विक्रम साहू ,पंडरिया ब्लाक अध्यक्ष अयोध्या सिंह ठाकुर ,कवर्धा ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद पटेल, बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष रोहित भारती ,सहसपुर लोहारा अध्यक्ष लीलाधर यादव ,जिला उपाध्यक्ष कार्तिक पटेल, शेर सिंह सत्यवंशी सुकराती पटेल, सहदेव निषाद, मनमोहन दास मानिकपुरी, जिला सचिव दुजराम जायसवाल, मिलन जायसवाल, संस्थापक सदस्य श्री अघनू सिंह धुर्वे शिकारी बैगा, बुद्धिजीवी समाज सेवक मनोज चंद्राकर, दानदाता अंशुल गुप्ता कबीर होलसेल पांडातरई उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन समिति के प्रेरणा स्रोत एवं मार्गदर्शक रूपचंद जायसवाल के द्वारा किया गया l

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कार्रवाई – अवैध अतिक्रमण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

Bhuvan Patel

जांच में जुटी पुलिस , नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Bhuvan Patel

सारंगपुर कला संकुल का संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता ग्राम पंचायत नेऊरगांव खुर्द संपन्न 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!