कवर्धा , जिला पंचायत कबीरधाम में कुल 14 वार्ड है जिसके कांग्रेस और सत्ता रूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दिया है । अधिकृत से वंचित पार्टी कार्यकर्ताओं ने बागी होकर चुनाव मैदान में उतर गए है और अपना नामांकन दाखिल भी कर दिए हैं। कांग्रेस से कलीम खान , भारतीय जनता पार्टी से ईश्वरीय साहु सहित 14 लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किए हैं ।
अधिकृत से वंचित बागी होकर लोग लड़ रहे हैं चुनाव
क्षेत्र क्रमांक 14 से रामकृष्ण साहु जिला पंचायत सदस्य हैं और इस क्षेत्र ने साहु समाज की बाहुल्यता होने के कारण भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के समय नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखने वाले ईश्वरीय साहु को अधिकृत किया है वहीं कांग्रेस ने लगातार चुनाव हारने वाले मोहम्मद अकबर के बेहद करीबी कलीम खान को अधिकृत किया है। जिससे नाराज होकर क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखने वाले ग्राम पेंडारी तराई तहसील सहसपुर लोहारा निवासी भूखन साहु ने सहित 14 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है।
भूखन साहु की पकड़ मजबूत
ग्राम पेंडारीतराई तहसील सहसपुर लोहारा निवासी भूखन साहु भी बड़े आबादी साहु समाज में अपनी मजबूत पकड़ रखते हैं साथ ही व्यवहार शील होने के कारण सा ही समाज में उनका संबंध मधुर बना हुआ है। लोगो के सुख दुख में परस्पर परिवारिक भावना के साथ सहयोगात्मक भाव से भी सहयोग करते हैं।