BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबरसमाचार

गांजा तस्करी का पर्दाफाश, पुलिस ने सिंगरौली (मध्यप्रदेश) से फरार आरोपी को दबोचा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी से जुड़े एक फरार आरोपी को सिंगरौली (मध्यप्रदेश) से गिरफ्तार किया है। आरोपी दयाशंकर यादव, जो पुलिस से बचने के लिए अपना ठिकाना बदल रहा था, मध्यप्रदेश में गुप्त रूप से रहकर तस्करी में सक्रिय था। इस ऑपरेशन में पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और सतर्क निगरानी से आरोपी तक पहुंच बनाई और अंततः उसे गिरफ्तार कर लिया।  
दिनांक 07.03.2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक छोटा हाथी वाहन (क्रमांक CG 17 KL 4453) में भारी मात्रा में अवैध गांजा ओडिशा से रायपुर होते हुए शहडोल (मध्यप्रदेश) की ओर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर चालक दुलबो बिसोई के कब्जे से 60 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी ने तस्करी में शामिल अन्य लोगों की जानकारी छुपाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सख्त पूछताछ और तकनीकी जांच (CDR/टॉवर लोकेशन) के जरिए उसके नेटवर्क की परतें खुलने लगीं।  
जांच के दौरान पता चला कि मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) का दयाशंकर यादव इस तस्करी में आर्थिक मदद कर रहा था और मध्यप्रदेश के शहडोल-रीवा क्षेत्र में गांजा खपाने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा था। पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रैक कर सिंगरौली (मध्यप्रदेश) में उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह लंबे समय से अंतरराज्यीय गांजा तस्करी से जुड़ा हुआ है और इस अवैध धंधे का मुख्य कड़ी है।  
पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में, तथा एसडीओपी श्री भूपत सिंह धनेश्री के नेतृत्व में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक जे.एल. शांडिल्य, सउनि चंद्रकांत तिवारी (सायबर सेल), सउनि कुमार मंगलम, प्रधान आरक्षक हिरेन्द्र प्रताप सिंह, आरक्षक गज्जू सिंह राजपूत, संदीप पांडेय, दूजराम सिंद्राम एवं सायबर टीम आरक्षक लेखा चंद्रवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।  
पुलिस अब इस पूरे तस्करी नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, जिससे अन्य संभावित आरोपियों तक पहुंच बनाई जा सके। यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट साबित हुई है और कबीरधाम पुलिस की सतर्कता का एक और प्रमाण है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भाजपा ने की महत्वपूर्ण चुनावी नियुक्ति, जसविंदर बग्गा को बनाया जिला मीडिया प्रभारी

Bhuvan Patel

चुनावी शोर थमने से पहले विजय शर्मा ने बाजे गाजे के साथ किया शहर में जनसंर्पक

Bhuvan Patel

लोहारीडीह में अंतिम संस्कार के बाद कवर्धा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष, 21 को प्रदेश बंद का लिया फैसला

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!