BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

कवर्धा में सनसनी: शासकीय नर्सरी के पीछे कच्चे रास्ते पर मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में हड़कंप

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा। जिले के कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लालपुर में रविवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब शासकीय नर्सरी के पीछे मझगांव की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। घटना आज दिनांक 18 जनवरी 2026 की शाम लगभग 7 बजे की बताई जा रही है।


स्थानीय लोगों द्वारा शव देखे जाने के बाद तत्काल थाना कोतवाली कवर्धा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। शव की स्थिति संदिग्ध बताई जा रही है, जिससे हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा आसपास के गांवों में पूछताछ की जा रही है तथा गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। 

थाना कोतवाली कवर्धा पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। युवक की पहचान और मौत के कारण स्पष्ट होने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

👉 ग्रामीणों में दहशत का माहौल, पुलिस की जांच पर टिकी निगाहें

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पांडातराई में बाजार से बाइक चोरी: सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा पर उठे सवाल, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को पकड़ा

Bhuvan Patel

नवपदस्थ डीएफओ निखिल अग्रवाल से वन कर्मचारी संघ की सौजन्य मुलाकात

Bhuvan Patel

बोड़ला में नए साल में चार अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की हुई मौत , चार गंभीर रूप से घायल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!