BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

भोरमदेव महोत्सव के दौरान कुर्सी तोड़ने वालों की पुलिस को है तलाश ,जानकारी देने वाले को इनाम की घोषणा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
भोरमदेव महोत्सव के दौरान कार्यक्रम स्थल पर उपद्रव करते हुए कुर्सियां तोड़ने वाले आरोपियों की पुलिस द्वारा फोटो जारी की गई है।  इन आरोपियों को चिन्हित किया गया है और अब पुलिस की विशेष टीम द्वारा उन्हें गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। 
यह महत्वपूर्ण है कि इस घटना के दौरान कुर्सियां तोड़ने वाले उपद्रवियों की पहचान पुलिस द्वारा वीडियो और फोटो के माध्यम से की गई है। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस की चेतावनी – कड़ी से कड़ी कार्रवाई

✅ पुलिस द्वारा उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
✅ इन आरोपियों की पहचान सार्वजनिक की जा रही है ताकि आम जनता को इनकी पहचान हो सके और ऐसे अपराधी बाहर ना निकल पाएं।
✅ जो भी व्यक्ति इन आरोपियों के बारे में जानकारी देगा, उसकी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी और उसे उचित इनाम दिया जाएगा।
✅ इनके अतिरिक्त और भी लोग हैं जिनकी पहचान की जा रही है

जनता से अपील – जानकारी देने वालों को मिलेगा इनाम!

किसी भी व्यक्ति को अगर इन आरोपियों के बारे में कोई जानकारी हो, तो वह पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9479254954 पर संपर्क कर सकता है। 
✅ सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।
✅ सटीक जानकारी देने वाले को पुलिस द्वारा उचित इनाम दिया जाएगा।
कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट रूप से संदेश दिया है कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कोई भी हो। पुलिस इस तरह की घटनाओं में सख्त कार्रवाई कर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।  

कबीरधाम पुलिस द्वारा चिन्हांकित की गई तस्वीरें

 

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“नवीन बाजार में अतिक्रमण पर बुलडोज़र की चोट: अवैध ठेले जब्त, सड़क खाली—यातायात बहाल”

Bhuvan Patel

भाजपा सरकार के सेवा,सुशासन एवं जनकल्याण के एक वर्ष में छत्तीसगढ़ की बदली तस्वीर : भावना बोहरा

Bhuvan Patel

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडातराई में डॉक्टर नहीं, मरीज बेहाल 20 गांवों की आबादी को नहीं मिल रही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!