BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबर

बिलासपुर में नहीं थम रहा धर्मांतरण का सिलसिला, सरकंडा में दो पादरी समेत छह हिरासत में

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
शहर में धर्मांतरण को लेकर लगातार सामने आ रहे मामलों ने एक बार फिर से सरकंडा थाना क्षेत्र को चर्चा में ला दिया है। अटल आवास परिसर में प्रार्थना सभा के नाम पर चल रहे कथित धर्मांतरण की शिकायत पर हिंदू संगठनों ने विरोध जताया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो पादरी समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है।

प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरकंडा क्षेत्र के अटल आवास में दो स्थानों पर गुप्त रूप से प्रार्थना सभाएं आयोजित की जा रही थीं। हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि इन सभाओं में भोले-भाले लोगों को लालच और भावनात्मक प्रभाव देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था।

सूचना मिलने पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सरकंडा थाना प्रभारी नीलेश पांडेय ने बताया कि उन्हें हिंदू संगठनों की ओर से टेलीफोन पर सूचना मिली थी कि अटल आवास के एक ऊपरी माले के कमरे में ईसाई प्रार्थना सभा हो रही है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक पूछताछ में पादरियों ने वहां प्रार्थना सभा आयोजित करने की बात स्वीकार की है। वर्तमान में सभी संदिग्धों से पूछताछ जारी है और स्थिति स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी सामने आए हैं ऐसे मामले

गौरतलब है कि यह पहला मामला नहीं है। हाल ही में मोपका क्षेत्र में भी इसी तरह की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। उस समय दो घरों में चल रही प्रार्थना सभाओं की आड़ में धर्मांतरण के प्रयासों को रोका गया था। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया था और उनके पास से धर्म विशेष से संबंधित साहित्य और पुस्तकें जब्त की थीं।

स्थानीय लोगों में बढ़ रही चिंता

लगातार सामने आ रहे इन मामलों को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। धार्मिक संगठनों का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त रोक लगाने की आवश्यकता है ताकि सामाजिक सौहार्द्र बना रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

प्रेम का खूनी जाल: पत्नी ने रचाया षड्यंत्र, प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला

Bhuvan Patel

पोलमी चेकपोस्ट के सामने भीषण हादसा, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Bhuvan Patel

“घूघरी खुर्द में उमड़ा आस्था का महासागर — प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में भक्ति, विश्वास और चमत्कारों का संगम”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!