BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

होटल के नाम पर ‘गुनाहों का पैलेस’, पुलिस ने किया सील – अंदर चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
बाहर से चकाचौंध, अंदर से गुनाह – होटल जय पैलेस की असलियत जब सामने आई तो इलाके में सनसनी फैल गई। नेशनल हाईवे-53 पर मौजूद इस आलीशान होटल में, रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था जिस्म का सौदा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस गुनाह के अड्डे को सील कर दिया है।
सारा मामला तब सामने आया जब 29 मार्च 2025 को एक युवती ने सरायपाली थाने में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जब मामले की तह में जाकर पूछताछ की, तो सच्चाई ने होश उड़ा दिए — युवती से जबरन देह व्यापार करवाया जा रहा था।
जांच में सामने आया कि यह घिनौना धंधा विकास रेस्टोरेंट के ऊपर बने होटल जय पैलेस में लंबे समय से चल रहा था। हाईवे किनारे बने इस होटल में रोजाना आम लोगों का आना-जाना रहता था, लेकिन अंदर एक संगठित वेश्यावृत्ति रैकेट ऑपरेट किया जा रहा था।
पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। अब सबूतों के आधार पर अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 18 के तहत होटल को सील कर दिया गया है।
चकाचौंध की चादर में लिपटे इस ‘पैलेस’ की असलियत अब सामने आ चुकी है — सवाल ये है कि और कितने ऐसे होटल अब भी इस धंधे में लिप्त हैं?

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कबीरधाम जल संकट: प्रशासन के प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से जारी बोर खनन, किसानों से वसूली और लचर निगरानी पर उठे सवाल

Bhuvan Patel

रोजगार बढ़ाओ, लापरवाही हटाओ: मनरेगा कार्यों की पंचायतवार कड़ी समीक्षा

Bhuvan Patel

चिंतनीय : आदिम जाति विभाग बैगा जनजाति बच्चों की शिक्षा के लिए गंभीर नहीं

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!